प्रेमानंद जी महाराज की शरण में पहुंचे गजेंद्र चौहान, बाबा ने टीवी शो ''महाभारत'' के ''युधिष्ठिर'' से कही ये बात

Monday, Feb 02, 2026-05:36 PM (IST)

मुंबई. प्रेमानंद जी महाराज के देश दुनिया में करोड़ों फैंस हैं। न सिर्फ आम लोग बल्कि कई सेलिब्रेटीज भी दुनिया की सच्चाई जानने और सही मार्ग पर चलने का ज्ञान लेने अक्सर उनकी शरण में जाते रहते हैं। अनुष्का शर्मा से लेकर शिल्पा शेट्टी तक प्रेमानंद जी महाराज के दरबार पर नजर आ चुके हैं। वहीं, हाल ही में टीवी शो 'महाभारत' में युधिष्ठिर का रोल निभाने वाले दिग्गज एक्टर गजेंद्र चौहान भी वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज की शरण में जा पहुंचे हैं। 

महाराज की शरण में पहुंचते ही पहले गजेंद्र चौहान ने कहा, 'मैं महाभारत में धर्मराज युधिष्ठिर बना था।' प्रेमानंद जी ने भी कहा, 'युधिष्ठिर हम सबकी प्रेरणा थे। वो धर्म के अंश से प्रकट हुए थे। पूरा भारत प्रिय है। इसलिए उनका किरदार निभाना ही अपने आप में एक बड़ी जिम्मेदारी थी।'


View this post on Instagram

A post shared by Bhajan Marg Official (@bhajanmarg_official)

इसके बाद गजेंद्र ने कहा, 'आपके आगे एक छोटा सा संवाद जो अटल बिहारी जी का फेवरेट है। वो जब मिलते थे कहते थे वो सुनाओ।' प्रेमानंद महाराज जी बार बार बोले, 'बहुत सुंदर।'

  
गजेंद्र सिंह चौहान के बारे
बता दें, गजेंद्र सिंह चौहान फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर हैं, जिन्हें आज भी ऐतिहासिक धारावाहिक 'महाभारत' (1988-90) में युधिष्ठिर की भूमिका के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। टीवी के अलावा उन्होंने कई बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया है।
 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News