Shocking! कई बार गलत तरीके से छुआ..फर्श से अर्श तक लाने वाले सनोज मिश्रा पर मोनालिसा ने लगाए शोषण के आरोप
Wednesday, Mar 25, 2026-03:37 PM (IST)
मुंबई. 'महाकुंभ की वायरल गर्ल' मोनालिसा पिछले कई दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। उन्होंने पिछले दिनों अचानक मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया था। उनका कहना था कि इस शादी के लिए उनके घरवाले राजी नहीं थे, उन्होंने फैमिली के खिलाफ जाकर फरमान खान से शादी रचाई थी। वहीं, अब मोनालिसा एक अलग वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंंने फर्श से अर्श पहुंचाने वाले फिल्ममेकर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

हाल ही में मोनालिसा ने उन्हें बॉलीवुड में लाने वाले फिल्ममेकर सनोज मिश्रा पर छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वो एक अच्छा आदमी नहीं है। पति फरमान संग एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते हुए मोनालिसा ने कहा कि वे दोनों इस समय धमकियों और बढ़ते दबाव का सामना कर रहे हैं।

परिवार ने साथ नहीं दिया
मोनालिसा ने कहा, “ मुझे पता है कि मुझ पर क्या बीती है, सनोज मिश्रा ने मुझे कई बार गलत तरीके से छुआ और जब मैंने अपने परिवार को इस बारे में बताया तो मेरी फैमिली ने भी मेरा साथ नहीं दिया। मेरे साथ अन्याय हुआ है और मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए। सनोज मिश्रा ने मुझे टच किया था और जब मैंने अपनी फैमिली को इस बारे में बताया तो उन्होंने कहा नहीं-नहीं पहली मूवी है तो क्या पहली मूवी के लिए मेरा रेप करवाओगे।
शोषण के लगाए आरोप
मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर शोषण के आरोप लगाते हुए कहा कि सनोज मिश्रा इतने गंदे इंसान हैं कि वे फिल्मों का नाम लेकर कम उम्र की लड़कियों से बात करते हैं, उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं और कहते हैं। 'मैं तुम्हें यह फिल्म दूंगा, तुम यह करो' यह सब झूठ है। मनोज मिश्रा बहुत ही गंदे काम करते हैं।"
जब मोनालिसा से पूछा गया कि उन्होंने पहले पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की, तो मोनालिसा ने कहा कि उन्होंने इस बारे में सोचा था, लेकिन उन्हें ऐसा करने से रोक दिया गया। उन्होंने कहा, "मैं ऐसा करने ही वाली थी, लेकिन मेरे परिवार ने मुझे रोक दिया और कहा, 'अभी कुछ मत करो।' मेरे परिवार ने मेरा साथ नहीं दिया, मैं वहां क्या कर सकती थी? मेरे परिवार ने मुझे छोड़ दिया। मैं पूरे देश की सरकार से गुज़ारिश करती हूं कि हमारी मदद करे, हमारे पोस्टर सरेआम जलाए जा रहे हैं। हमें सरेआम जान से मारने और काट डालने की धमकियां दी जा रही हैं।"

मोनालिसा ने यह भी आरोप लगाया कि फरमान से उनकी शादी के बाद सनोज मिश्रा उनकी निजी ज़िंदगी में दखल दे रहे हैं। वो मिश्रा दंगे करवाना चाहते हैं और सोचते हैं, 'मैं राजा की तरह बैठकर तमाशा देखूं, उन्हें आपस में लड़ने दूं और मरने दूं।'
मोनालिसा ने और आगे कहा, "हम दोनों को सरेआम जान से मारने की धमकियां मिल रही हैंय़ इसके बावजूद, जनता बस हाथ पर हाथ धरे बैठी देख रही है। क्या प्यार करना कोई जुर्म है? और सनोज मिश्रा ठीक यही चाहते हैं। उन्हें लगता है, 'मोनालिसा मेरे पास क्यों नहीं आई? उसने फरमान से शादी क्यों की?' सनोज मिश्रा ऐसे ही इंसान हैं।" अपने पति के बारे में किए जा रहे झूठे दावों पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "लेकिन यह सनोज मिश्रा, जो कि एक डायरेक्टर हैं, कुछ लोग उनके दबाव में आकर मेरे पति पर झूठे आरोप लगा रहे हैं कि वह एक आतंकवादी है. ऐसा कुछ भी नहीं है। पूरी दुनिया यह बात जानती है।"
बता दें, सनोज मिश्रा 2025 के कुंभ मेले के बाद मोनालिसा भोसले को बॉलीवुड में लेकर आए थे और उन्हें अपनी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में काम का मौका किया। ये मोनालिसा की बॉलीवुड में पहली मूवी होगी।
