मलामाल हुईं मलाइका अरोड़ा...5.30 करोड़ में बेचा मुंबई के पॉश इलाके में बना अपना अपार्टमेंट,7 साल में हुआ 2.04 करोड़ का फायदा
Saturday, Sep 06, 2025-01:09 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड की डीवा मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपना अपार्टमेंट बेचा जिससे उन्हें मोटा फायदा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका अरोड़ा ने अपना मुंबई के अंधेरी वेस्ट वाला अपार्टमेंट 5.3 करोड़ में बेच दिया। मलाइका का ये अपार्टमेंट 1369 स्क्वायर फुच में बना हुआ है। इसमें पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं। इस डील के लिए मलाइका ने लगभग 31.08 लाख की स्टांप ड्यूटी और 30000 रजिस्ट्रेशन फीस दी है।
मलाइका अरोड़ा ने ये अपार्टमेंट मार्च 2018 में 3.26 करोड़ का खरीदा था जिसे 5.3 करोड़ में बेचकर मलाइका का 2.04 करोड़ का फायदा हो गया है। मलाइका को इस प्रॉपर्टी से 7 साल में 62 परसेंट का फायदा हुआ।