शर्म से लाल गाल और हाथों में हाथ.. ''मिस्ट्री मैन'' संग दिखीं मलाइका अरोड़ा, कैमरे में कैद हुई हसीना की प्यारी सी मुस्कान
Wednesday, Nov 27, 2024-04:33 PM (IST)
मुंबई: बी-टाउन की हाॅट हसीना मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ समय से अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले अर्जुन ने बताया था कि वो सिंगल हैं। वहीं इसके बाद मलाइका ने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर एक पोस्ट की थी।

वहीं अब ऐसा लगता है कि वह इस ब्रेकअप के दर्द को भूल आगे भी बढ़ गई हैं। इसका सबूत उनकी लेटेस्ट आउटिंग दे रही है। दरअसल, मलाइका को हाल ही एक मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया। इन फोटोज और वीडियोज में वो अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ नजर आई थीं।

इस दौरान मलाइका ने लेदर शॉर्ट्स और शर्ट पहनी हुई थी। उन्होंने अपने लुक को बहुत सिंपल रखा था। मिडिल पार्टेड बन के साथ उन्होंने व्हाइट शूट पहने हुए थे। मलाइका हंसते-मुस्कुराते हुए उस शख्स का हाथ थामे नजर आ रही थीं। अब ये कौन है यह तो जल्द पता चल जाएगा।

मुस्कुराते चेहरे के पीछे छिपा है दर्द
मलाइका को देखकर लग रहा है कि वह हर परिस्थिति को हंसते हुए कबूल कर रही हैं। उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स में टूटे दिल का हाल साफ झलकता है पर डायरेक्टली वह कुछ भी कहने से बच रही हैं। ऐसे में यूजर्स जानने के लिए बेचैन हो गए कि आखिर ये मिस्ट्री मैन है कौन? क्या मलाइका, अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद किसी और को डेट कर रही हैं? हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि वह उनका कोई दोस्त या कलीग हो सकता है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भी मचेगा रणबीर कपूर की रामायण का धमाल, Jio Hotstar ने मेकर्स संग मिलाया हाथ
