रुमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता संग आदिनाथ जैन मंदिर पहुंची मलाइका अरोड़ा! तस्वीरें देख फैंस ने लगाई कई अटकलें

Wednesday, Apr 01, 2026-12:00 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बाद से उनकी लव लाइफ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उनकी हर गतिविधि पर नजर रखते हैं, ऐसे में हाल ही में सामने आई उनकी एक तस्वीर ने फिर से कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है।

 

दरअसल, मलाइका अरोड़ा हाल ही में राजस्थान के नारलेई स्थित आदिनाथ जैन मंदिर पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ हर्ष मेहता भी नजर आए। दोनों को एक साथ देखकर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई। मंदिर दर्शन के दौरान मलाइका बेहद सादगी भरे अंदाज में दिखीं। उन्होंने सफेद रंग का कुर्ती सेट पहना, जिसमें उनका लुक काफी एलिगेंट और शांत नजर आया। वहीं, हर्ष मेहता ब्लू शर्ट और जींस में कैजुअल स्टाइल में दिखाई दिए।

 

View this post on Instagram

A post shared by B O L L Y W O O D (@filmyselfies.official)

मंदिर परिसर में दोनों ने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और वहां मौजूद लोगों से बातचीत करते नजर आए। जैसे ही ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कुछ लोगों ने दोनों को साथ देखकर ‘क्यूट कपल’ कहा, तो वहीं कई यूजर्स यह जानने को उत्सुक दिखे कि क्या दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है या यह सिर्फ एक संयोग है। हालांकि, मलाइका और हर्ष दोनों की ओर से उनके रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अगर मलाइका की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने साल 1998 में अभिनेता अरबाज खान से शादी की थी, लेकिन 2017 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। इस रिश्ते से उनका एक बेटा अरहान खान है। इसके बाद मलाइका का नाम एक्टर अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा और दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। हालांकि, हाल के समय में उनके अलग होने की खबरें सामने आईं।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News