20 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी ‘मालामाल वीकली’, Paresh Rawal ने दी सीक्वल पर हरी झंडी

Monday, Mar 02, 2026-03:25 PM (IST)

मुंबई. साल 2006 में रिलीज हुई निर्देशक प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म मालामाल वीकली ने अपनी देसी कहानी और जबरदस्त हास्य के दम पर दर्शकों का दिल जीत लिया था। वहीं, अब करीब दो दशक बाद इस फिल्म को दोबारा बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी की जा रही है। खबर है कि मालामाल वीकली का सीक्वल बनने जा रहा है और इस बात की पुष्टि खुद परेश रावल ने कर दी है।

सीक्वल पर लगी मुहर


निर्माताओं की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है, लेकिन परेश रावल ने एक इंटरव्यू में साफ कहा है कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा- 'हां, ये सच है। मैं ये फिल्म कर रहा हूं।' करीब 20 साल बाद उसी दुनिया में लौटना, जहां एक लॉटरी टिकट ने पूरे गांव में अफरा-तफरी मचा दी थी, दर्शकों के लिए खास अनुभव हो सकता है।

 

पहले भी हुआ था रीबूट

गौरतलब है कि साल 2012 में प्रियदर्शन कमाल धमाल मालामाल  लेकर आए थे। इसे कई लोगों ने मालामाल वीकली की नई प्रस्तुति या रीबूट के रूप में देखा था। उस फिल्म में भी परेश रावल, राजपाल यादव, दिवंगत ओम पुरी और नाना पाटेकर जैसे कलाकार नजर आए थे। हालांकि वह फिल्म पहली वाली जादूगरी दोहरा नहीं पाई, लेकिन इसकी कॉमिक शैली को पसंद किया गया।

 

परेश रावल की आने वाली फिल्में


परेश रावल इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। वह भागम भाग के सीक्वल भागम भाग 2 में नजर आएंगे। इस बार कास्ट में बदलाव देखने को मिलेगा और मनोज बाजपेयी की एंट्री चर्चा में है। निर्देशक प्रियदर्शन की आगामी फिल्म भूत बंगला में वह अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा वह वेलकम टू द जंगल  और में भी दिखाई देंगे, जिनको लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News