मलयालम इंडस्ट्री से सामने आई बुरी खबर, नहीं रहे मशहूर एक्टर  Mohan Raj

Friday, Oct 04, 2024-09:59 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. मलयालम इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है।  ‘कीरीदम जोस’ के नाम से फेमस एक्टर मोहन राज का निधन हो गया है। एक्टर 3 अक्टूबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए। वह अभी 70 साल के थे। मोहन के निधन की खबर से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और उनके फैंस को भी बड़ा झटका लगा है। आज 4 अक्टूबर को एक्टर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।


दरअसल, मोहन राज काफी समय से पार्किंसन रोग और डायबिटीज से पीड़ित थे। उनका तिरुवनंतपुरम से आयुर्वेदिक उपचार चल रहा था। हालांकि, इलाज के बीच वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। 3 अक्टूबर एक्टर ने जिंदगी की अंतिम सांस ली। 


एक्टर और निर्देशक दिनेश पणिकर ने सोशल मीडिया पर मोहन राज के निधन की खबर साझा करते हुए दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मोहन राज का उनके घर पर दोपहर करीब 3 बजे निधन हो गया और उनका अंतिम संस्कार अगले दिन तिरुवनंतपुरम में किया जाएगा।


काम की बात करें तो मोहन राज ने अपने करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया था, लेकिन खलनायक के रोल से उन्हें ज्यादा पहचान मिली। उन्हें उप्पुकंदम ब्रदर्स, चेनकोल, आराम थंपुरन और नरसिम्हम में उनके किरदारों के लिए आज भी याद किया जाता है। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News