''टू माय गागा'' फादर्स डे पर मालती ने पापा निक के लिए बनाया कार्ड, प्रियंका ने शेयर की बाप-बेटी के प्यारे लम्हों की तस्वीरें

Monday, Jun 16, 2025-04:08 PM (IST)

लंदन: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा प्रोफैशनल और पर्सनल लाइफ में बैलेंस के साथ चलती है। प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की थी। इनकी सरोगेसी से एक बेटी हुई, जिसका नाम मालती मैरी है जो अब तीन साल की हो गई है।

PunjabKesari

 प्रियंका अक्सर मालती की प्यारी-प्यारी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

PunjabKesari

वहीं अब फादर्स डे पर प्रियंका ने मालती की निक संग बिताए प्यारे लम्हों की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही इस पोस्ट के जरिए उन्होंने दिखाया है कि फादर्स डे पर मालती ने ना सिर्फ अपने पापा निक के लिए कार्ड बनाया, बल्कि उन्हें एक 'निक नेम' भी दिया है।

PunjabKesari


इन तस्वीरों में प्रियंका, निक और मालती हैं। कभी निक प्रियंका की गोद में बैठी बेटी को हेडफोन पहना रहे हैं तो कभी स्टेज पर ड्रम बजवा रहे हैं। एक फोटो में तो वो अपनी लाडली को टोकरी में बैठाकर खिला रहे हैं।

PunjabKesari

मालती की एक और फोटो है जिसमें वो रंगीन कागज पर 'टू माय गागा' लिख रही हैं। यानी वो प्यार से अपने पापा को गागा कहती हैं। इन तस्वीरों के साथ Priyanka Chopra ने कैप्शन में लिखा, 'वो हर दिन हमारे सपनों को साकार करता है... हमारी जिंदगी की रोशनी है। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं गागा। हैप्पी फादर्स डे टू द बेस्ट ऑफ द बेस्ट।'

PunjabKesari

काम की बात करें तो प्रियंका इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सिटाडेल 2 को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया था। इसके अलावा प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी। इतना ही नहीं प्रियंका एस राजामौली की फिल्म SSMB29 में दिखेंगी। 


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News