प्रियंका ने बनवाया बेटी मालती के चेहरे का Tattoo,'देसी गर्ल' के शरीर पर हैं 5 टैटू जो बयां करते हैं जिंदगी की कहानी

Tuesday, Sep 17, 2024-10:22 AM (IST)

मुंबई: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड तक  का जाना-माना नाम हैं। समय के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा का स्टारडम भी बढ़ा है और आज वह ग्लोबल स्टार के तौर पर जानी जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड जाने के बाद भी उनके इंडियन फैंस के बीच उनका तहलका अभी भी जारी है। आए दिन प्रियंका किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं।

 

PunjabKesari

इस समय देसी गर्ल अपनी नए टैटू को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ कुछ वेकेशन फोटोज शेयर कीं, जिसमें उनके नए टैटू पर हर किसी की निगाहें रुक गईं।

 

PunjabKesari

हसीना ने ने हाल ही में नया टैटू बनवाया है और अपने हाथ में उस पर्सन को उकेरा है जो उनके दिल के बेहद करीब है। ये पर्सन और कोई नहीं बल्कि उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस हैं। जी हां, प्रियंका ने अपने हाथ पर बेटी मालती मैरी के चेहरे का टैटू बनवाया है। प्रियंका के फैंस को उनका ये सिंपल और प्यारा टैटू पसंद आ रहा है। हालांकि, ये प्रियंका का पहला टैटू नहीं है। इससे पहले भी वह अपने शरीर पर कई टैटू बनवा चुकी हैं, जो उनकी जिंदगी से जुड़े हैं और खास बात तो ये है कि एक्ट्रेस के हर टैटू की अलग कहानी भी है। 

 

PunjabKesari

 बांह पर बना वर्ल्ड मैप वाला टैटू

मालती मैरी के चेहरे के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बांह में भी एक टैटू बनवाया है, जो उनकी ग्लोबल सिटीजन की पहचान को दर्शाता है। उन्होंने हाथ पर वर्ल्ड मैप बनवाया है।

PunjabKesari

 

निक जोनस संग मैचिंग टैटू

प्रियंका और निक जोनास ने एक रोमांटिक मैचिंग टैटू शेयर किया है। प्रियंका ने अपने कानों के पीछे चेक और बॉक्स बनवाया है, जबकि निक ने अपनी बाहों पर यही डिजाइन बनवाया है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि निक ने उन्हें प्रपोज करने के पल को प्रतीक के रूप में ये टैटू बनवाया है। उन्होंने प्रियंका से कहा था कि उन्होंने सभी बॉक्स चेक कर लिए हैं और क्या वो उनसे शादी करने के लिए राजी होकर एक और चेक करेंगी? 

PunjabKesari
 
तीनों पालतू डॉग्स के लिए स्पेशल टैटू

प्रियंका ने अपने तीनों पालतू डॉग्स के लिए स्पेशल टैटू गुदवाया है। उनके पैर पर बने पंजे के निशान उनके डॉग्स डायना, गीनो और पांडा को दर्शाते हैं जो उनकी जिंदगी के काफी करीब हैं।

PunjabKesari

पापा के लिए प्रियंका का स्पेशल टैटू

अब हम जिस टैटू के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वह बेहद खास है। प्रियंका ने सालों पहले अपने हाथ की कलाई पर एक टैटू करवाया था, जो उनका पहला टैटू है। उन्होंने हाथ की कलाई पर Daddy's lil girl गुदवाया है, जोकि उनके पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा की हैंड राइटिंग में लिखा है। प्रियंका के पिता की कैंसर के चलते साल 2013 में मौत हो गई थी। इससे एक साल पहले 2012 में एक्ट्रेस ने ये टैटू बनवाया था।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News