भगवा छोड़ ग्लैमरस लुक में फ्रेंड्स संग गोवा पहुंचीं ममता कुलकर्णी, एक्ट्रेस का बदला अंदाज देख फैंस हैरान
Friday, Mar 20, 2026-11:24 AM (IST)
मुंबई. महाकुंभ के मेले के दौरान सुर्खियों में आईं 90 के दशक की एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह गोवा में दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग उनके बदले हुए अंदाज को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
महाकुंभ 2025 से चर्चा में आई थीं ममता
साल 2025 के महाकुंभ के दौरान ममता कुलकर्णी ने गेरुआ वस्त्र धारण कर आध्यात्मिक जीवन अपनाने का फैसला लिया था। उस समय वह किन्नर अखाड़े से जुड़ीं और उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि भी मिली। इसके बाद उनका नया नाम श्री यमाई ममता नंद गिरि बताया गया। इस फैसले को लेकर काफी चर्चा और विवाद भी हुआ था।

हालांकि, कुछ समय बाद यानी 27 जनवरी को ममता कुलकर्णी ने इस पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा था कि पिछले 25 वर्षों से वह आध्यात्मिक साधना से जुड़ी हुई हैं और आगे भी इसी मार्ग पर चलती रहेंगी।

गोवा ट्रिप में दिखा अलग अंदाज
अब हाल ही में ममता कुलकर्णी गोवा पहुंची हैं, जहां उन्होंने अपने दोस्तों के साथ एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह काफी ग्लैमरस और आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही हैं। लंबे समय बाद उन्हें इस तरह के स्टाइलिश अंदाज में देखकर कई फैंस हैरान रह गए।
वीडियो में वह अपने मोबाइल फोन से खुद ही रिकॉर्डिंग करती दिखाई दे रही हैं और दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। इसी दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वह कुछ समय बिताने और दोस्तों के साथ घूमने के लिए गोवा आई हैं।
सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया
जैसे ही यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने उनके नए लुक की तारीफ की, जबकि कुछ यूजर्स ने उनके पहले लिए गए आध्यात्मिक फैसले को लेकर सवाल भी उठाए।
कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए पूछा कि क्या उन्होंने अब आध्यात्मिक जीवन से दूरी बना ली है, जबकि कुछ ने उनके फैसले पर आलोचना भी की। इस वजह से इंटरनेट पर इस मुद्दे को लेकर बहस शुरू हो गई है।
