''हमारी दुनिया अब पहले जैसे नहीं..संजय कपूर की यादों में खोईं करिश्मा कपूर की EX ननद का दिल कचोटने वाला पोस्ट

Thursday, Jul 03, 2025-11:51 AM (IST)

मुंबई: करिश्मा कपूर के EX पति संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में पोलो खेलते वक्त निधन हो गया था। उन्होंने गलती से मधुमक्खी निकल ली थी जिससे दिल का दौरा पड़ा था। अब उनकी याद में बहन मंदिरा ने एक इमोशनल पोस्ट किया है। इसमें पिता का भी जिक्र किया जिनका निधन 2015 में हुआ था। 20 दिन बाद उन्होंने एक पोस्ट के जरिए दोनों को याद किया है और दुख बयां किया। 

PunjabKesari


मंदिरा ने पिता की फोटो के साथ लिखा, 'आज पापा को याद कर रही हूं। यकीन नहीं हो रहा कि 10 साल बीत गए। भइया और पापा दोनों साथ में ऊपर से हमें नीचे देख रहे हैं। दोनों को याद करती हूं। हमारी दुनिया अब कभी भी पहले जैसे नहीं रहेगी।' 

PunjabKesari
इसके पहले संजय कपूर की बहन और करिश्मा कपूर की एक्स ननद ने एक और इमोशनल में लिखा था '-मैंने और मेरे भाई ने पिछले 4 साल से बात नहीं की। भाई-बहन का झगड़ा, ईदो और जिद्दी स्वभाव के कारण पागलपन की हद तक बढ़ गया। जीवन नाजुक है। हर दिन एक हमारे लिए तोहफा है।' उन्होंने आगे लिखा था, 'मैं अपने भइया को आखिरी बार देखने और उनको ये बताने के लिए कुछ भी कर सकती हूं कि मैं उनसे कितना प्यार करती हूं।'

मंदिरा कपूर के पिता डॉक्टर सुरिंदर कपूर और मां रानी सुरिंदर कपूर हैं। उनकी एक और बहन हैं, जिसका नाम सुपरना मोटवाने है।

को याद किया था जिनका निधन 2015 में हुआ था। उन्होंने उनकी फोटो के साथ लिखा, 'आज पापा को याद कर रही हूं। यकीन नहीं हो रहा कि 10 साल बीत गए। भइया और पापा दोनों साथ में ऊपर से हमें नीचे देख रहे हैं। दोनों को याद करती हूं। हमारी दुनिया अब कभी भी पहले जैसे नहीं रहेगी।'


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News