''तुम्हें हमें छोड़े हुए 4 साल हो गए'' पति राज कौशल की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं मंदिरा बेदी,बोली-''Miss You''

Monday, Jun 30, 2025-12:30 PM (IST)

मुंबई: जिंदगी में कुछ नुकसान ऐसे होते हैं जिनकी भरपाई कभी पूरी हो सकती है।  एक्ट्रेस मंदिरा बेदी की नई पोस्ट इस बात को साबित करती हैं। दरअसल, 30 जून 2021 को मंदिरा का पति राज कौशल से साथ छूट गया था। ऐसे में आज 30 जून 2025 को अपने पति राज कौशल की पुण्यतिथि पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने पति के साथ एक तस्वीर शेयर की है और भावुक पोस्ट लिखी है।

PunjabKesari

 

 तस्वीर में देखा जा सकता है कि मंदिरा के पति चश्मा और कैप लगाए हुए मुस्कुरा रहे हैं। तस्वीर में मंदिरा बेदी भी हैं। उन्होंने हरे रंग की ड्रेस पहनी है और चश्मा लगाया है। तस्वीर में मंदिरा बेदी ने अपने पति के साथ कपल पोज दिया है। तस्वीर शेयर करते हुए मंदिरा ने लिखा- 'हमें छोड़े हुए आपको चार साल हो गए। हम आपको याद करते हैं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

 मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का साल 2021 में हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था। मंदिरा बेदी ने यूट्यूब चैनल ‘द फुल सर्कल’ को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने पति की पुण्यतिथि नहीं मनाती हैं जबकि वह उनके जन्मदिन को धूमधाम से मनाती हैं। मंदिरा ने कहा- 'उस मनहूस दिन को क्यों याद करना और मनाना जिससे इतनी कड़वी याद जुड़ी हो। हम क्यों उस दिन को याद करें जो हमें सिर्फ दर्द देता है?'

PunjabKesari

मंदिरा और राज ने 1999 में शादी की थी। मंदिरा ने साल 2011 में बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने वीर रखा। साल 2020 में चार साल की तारा को गोद लिया था।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News