सांस लेने में दिक्कत के बाद मशहूर एक्टर मनोज मित्रा अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Monday, Sep 23, 2024-12:17 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. जाने माने बंगाली अभिनेता और प्रख्यात रंगकर्मी मनोज मित्रा को को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 85 वर्षीय मनोज को बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। 


अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मनोज मित्रा को सांस लेने में दिक्कत, सोडियम-पोटैशियम का स्तर बिगड़ने तथा स्वास्थ्य संबंधी अन्य परेशानियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

PunjabKesari


अभिनेता का उपचार कर रहे डॉक्टर्स में से एक ने रविवार शाम को बताया, ‘‘मित्रा की हालत काफी गंभीर है। उन्हें निगरानी में रखा गया है।'' 

 

तपन सिन्हा की ‘बंचरामेर बागान' जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर मित्रा ने जाने-माने निर्देशक सत्यजीत रे की क्लासिक फिल्म ‘घरे बाइरे' और ‘गणशत्रु' में भी काम किया है। 85 वर्षीय मित्रा ने प्रख्यात निर्देशकों बुद्धदेव दासगुप्ता, बासु चटर्जी, तरुण मजूमदार, शक्ति सामंत और गौतम घोष की फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 100 से अधिक नाटक लिखे हैं।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News