मानुषी छिल्लर का पूल में ग्लैमरस अंदाज, कहा ''मैं क्लोरीन वाटर की मछली''
Saturday, Nov 28, 2020-10:32 AM (IST)
मुंबई. मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती ही रहती है। हाल ही में मानुषी ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जो खूब वायरल हो रही है।
शेयर तस्वीर में मानुषी पूल के अंदर खड़े होकर पोज दे रही है। मानुषी इस अंदाज में बेहद हॉट नजर आ रही है। तस्वीर शेयर करते हुए मानुषी ने लिखा-" मैं क्लोरीन वाटर की मछली..." मानुषी की इस तस्वीर ने आग लगा दी है। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें मानुषी फिल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म में मानुषी अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली है। यह फिल्म निडर और राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन और वीरता पर आधारित है।