8वीं बार पिता बनने जा रहे 57 साल के मार्क एंथोनी, वेडिंग एनिवर्सरी पर 31 साल छोटी बीवी नादिया संग सुनाई खुशखबरी

Friday, Jan 30, 2026-12:37 PM (IST)

एंटरटेनमेंट डेस्क. हॉलीवुड के फेमस सिंगर मार्क एंथोनी की तरफ से हाल ही में गुड न्यूज सामने आई है। 57 साल के मार्क जल्द ही 8वें बच्चे के पिता बनने जा रहे हैं। उनकी 26 साल की बीवी नादिया फरेरा प्रेग्नेंट हैं। यह खुशखबरी कपल ने खुद अपनी तीसरी वेडिंग एनिवर्सिरी पर फैंस के साथ साझा की है।

PunjabKesari


मार्क एंथोनी और नादिया फरेरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में नादिया अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, जिस पर उन्होंने अपने पति और बच्चे का हाथ रखा हुआ है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'तीसरी सालगिरह मुबारक!! मार्क्विटो एक बड़ा भाई बनने जा रहा है।' इससे पहले नादिया ने साल 2023 में बेटे को जन्म दिया था।   


View this post on Instagram

A post shared by Nadia Ferreira Muñiz (@nadiaferreira)

 
यह पोस्ट सामने आते ही फैंस और सेलेब्स उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।  बता दें, ये मार्क का 8वां और नादिया का दूसरा बच्चा होगा।

 PunjabKesari

 

मार्क एंथोनी का करियर
 
बता दें, 16 सितंबर 1968 को जन्में मार्क एक फेमस अमेरिकी सिंगर और एक्टर हैं, जो सबसे ज्यादा बिकने वाले साल्सा आर्टिस्ट के तौर पर जाने जाते हैं। अपने करियर में 4 ग्रैमी अवॉर्ड, 8 लैटिन ग्रेमी और 29 लो नुएस्ट्रो अवॉर्ड जीते हैं। साल 2014 तक मार्क ने वर्ल्ड लेवल पर 12 मिलियन से ज्यादा एल्बम बेचे थे।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News