एफिल टावर के सामने मार्वल स्टार Simu Liu ने लेडीलव संग की सगाई, खूबसूरत रिंग फ्लाॅन्ट करती दिखीं हसीना

Tuesday, May 13, 2025-12:27 PM (IST)


लंदन: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के एक्टर सिमु लियूशादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। जी हां, सिमु लियू ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड एलिसन ह्सू से सगाई कर ली है। उन्होंने पेरिस में एफिल टावर के सामने लेडी लव को प्रपोज किया।

PunjabKesari

प्रपोजल की कई तस्वीरें Simu Liu ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक में वो अपने होने वाली वाइफ को लिप किस करते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

एक तस्वीर में उनकी मंगेतर एलिसन ह्सू बड़ी सी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।

PunjabKesari

उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'पेरिस में वीकेंड से लेकर पाम स्प्रिंग्स की दिन भर ट्रिप, सेट पर लंबी रातें, सोफे पर दोपहरें और बीच में सबकुछ... मैं हमेशा और हमेशा के लिए आपको चुनता हूं।'

PunjabKesari

सिमु और एलिसन का रिश्ता साल 2022 है। दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से बचाकर रखा और बहुत कम रेड कार्पेट अपीयरेंस दी।

PunjabKesari

सिमू लियू ने साल 2021 में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म Shang-Chi and the Legend of the Ten Rings में शांग-ची का किरदार निभाकर स्टारडम मिला था। इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आए जिनमें 2023 में आई 'Barbie', 2024 में रिलीज हुई Arthur the King, Atlas शामिल हैं। वो 2026 में MCU फिल्म Avengers: Doomsday से अपने किरदार में वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा वह Sleeping Dogs में भी नजर आएंगे।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News