प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के 1 महीने बाद मशीन गन केली से अलग हुईं मेगन फॉक्स, दूसरी महिलाओं के साथ मैसेज बना ब्रेकअप की वजह

Thursday, Dec 12, 2024-04:16 PM (IST)

लंदन: मेगन फॉक्स ने रैपर मशीन गन केली से अपनी राहें अलग कर ली हैं। मेगन ने प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के 1 महीने बाद ही मशीन गन केली से ब्रेकअप कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थैंक्सगिविंग की छुट्टियों के दौरान दोनों का ब्रेकअप हुआ है। 

PunjabKesari

रिपोर्ट में कहा गया है कि मेगन को MGK के फ़ोन पर आए एक मैसेज की वजह से उनका ब्रेकअप हुआ है। यह तब की बात है जब उन्हें उन टेक्स्ट संदेशों के बारे में पता चला जिनमें अन्य महिलाएं भी शामिल थीं और उन्होंने निर्णय लिया कि अब वह एमजीके से नाता तोड़ लेंगी। वहीं एक अंदरूनी सोर्स के मुताबिक मेगन को मशीन गन केली के साथ हमेशा से ही विश्वास की समस्या रही है,जो उनके "पिछले व्यवहार" के कारण है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Megan Fox (@meganfox)


मेगन ने 12 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी प्रेगनेंसी की तस्वीरें साझा की थी। एक तस्वीर में एक्ट्रेस काले रंग के लिक्विड में लिपटी हुई अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह प्रेगनेंसी टेस्ट किट का पॉजिटिव रिजल्ट दिखा रही हैं। इन तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ भी वास्तव में कभी नहीं खोया है। वापस स्वागत है।' 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News