‘मिर्जापुर: द मूवी’ में भौकाल के बीच छाया इश्क, ‘सांसों की माला’ का लिरिकल वीडियो हुआ रिलीज

Tuesday, Sep 15, 2026-02:31 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फज़ल स्टारर एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न MGM स्टूडियोज़ की मिर्ज़ापुर: द मूवी, साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देते हुए इस कल्ट फ़्रैंचाइज़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

फिल्म की घोषणा के बाद से ही थिएटर्स में मिर्ज़ापुर की बहुत पसंद की जाने वाली दुनिया की झलक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करना शुरू हो गया था। प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की बड़ी सोच के साथ, यह फ़्रैंचाइज़ी पड़े पर्दे पर अपने चहीते किरदारों और उसकी कमाल की दुनिया को पेश करती है। 

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने शानदार कलेक्शन से रिकॉर्ड बना रही है, वहीं दूसरी तरफ दर्शकों को और लुभाने के लिए मेकर्स ने फिल्म के गाने ‘सांसों की माला’ का लिरिकल वीडियो रिलीज़ कर दिया है। बता दें कि यह लिरिकल वीडियो फिल्म के भौकाल से भरी दुनिया में एक प्यार का रंग भरता नजर आ रहा है। गाने में मिर्ज़ापुर की खूबसूरत जोड़ियों को देखा जा सकता है, और उनके बीच की अनोखी केमिस्ट्री अलग अंदाज में इस गाने के जरिए दिलो को छू रही है। मेकर्स ने इस आइकॉनिक गाने को फिर से पेश करते हुए लिस्नर्स को एक खूबसूरत सौगात दी है। गाने को मधुर शर्मा ने गाया है, जबकि गाने को प्रोड्यूस करने के साथ ही वैभव पानी ने कंपोज भी किया है। जबकि इसके बोल नुसरत फतेह अली खान ने लिखे हैं। गाने के लिरिकल वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा है -

"सांसों की माला पे, सिमरूं में पी का नाम।
‘सांसों की माला’ का लिरिकल वीडियो अब आउट हो गया है!
#MirzapurTheMovie, अब हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में।
: लिंक इन बायो"

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंटेड ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का डायरेक्शन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है और फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, फिल्म के कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी ने को-प्रोड्यूसर किया है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।


Content Editor

Jyotsna Rawat

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News