''24 घंटे गालियां मिलती थी..मिस इंडिया अर्थ 2019 विनर सायली सुर्वे का छलका दर्द, पति पर लगाए मारपीट के आरोप

Wednesday, Mar 11, 2026-03:42 PM (IST)

मुंबई. मिस इंडिया अर्थ 2019 विनर सायली सुर्वे पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने मुस्लिम बिजनेसमैन आतिफ तासे संग शादी रचाई थी। हालांकि, अब उन्होंने अपने पति से रास्ते अलग कर लिए हैं। वहीं, हाल ही में सायली ने आरोप लगाया कि उनका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन भी करवाया गया था। हालांकि, अब पति से अलग होने के बाद अब उन्होंने वापस हिंदू धर्म अपना लिया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सायली ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर 2019 में बिजनेसमैन आतिफ तासे संग शादी की थी। निकाह से पहले उन्होंने धर्म परिवर्तन किया था और उनका नाम बदलकर अतेजा हो गया था, लेकिन शादी के बाद उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने मेंटल और फिजिकल हैरेसमेंट झेला।
 PunjabKesari
हाल ही में मीडिया के सामने अपना दर्द बयां करते हुए सायली ने कहा, 'आतिफ से शादी करना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। मैंने इतने साल सिर्फ बच्चों की खातिर निकाले।' 

स्टेटमेंट के मुताबिक, उन्होंने कई बार पुलिस में शिकायत की, लेकिन  उन्हें वो मदद नहीं मिली जो उन्हें चाहिए थी। फिर आखिर में सायली ने इस शादी तोड़ने का फैसला लिया।

PunjabKesari

सायली ने आगे कहा, 'अगर कोई महिला ये बर्दाश्त कर रही है, तो प्लीज मत करिए। भगवान ने आपको जिंदगी ऐसे रावण के सामने खोने के लिए नहीं दी है। साहस मत खोइए। मैं वहां 10 साल थी क्योंकि मेरे 4 बच्चे थे। जब मैं अपने बच्चों की तरफ देखती थी, तो एक मां कभी नहीं सोचती कि मेरा घर टूट जाए या मेरे बच्चों को अपने पेरेंट्स का साथ न मिले। मैंने ये सब सोचते हुए कई साल बिता दिए, लेकिन इंसान होने के नाते मेरे धैर्य ने जवाब दे दिया। मुझे अपने बच्चों के लिए वहां से निकलना पड़ा।' 
सायली ने आरोप लगाया कि उन्हें 24 घंटे गालियां सुनने को मिलती थी। साथ ही उनके साथ मारपीट भी होती थी।

बता दें, सायली सुर्वे ने मॉडलिंग में अपना करियर बनाया और साल 2019 में उन्होंने मिस इंडिया अर्थ का टाइटल जीता था, जिसके बाद वह खूब सुर्खियों में आईं। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News