शादी के बाद पति संग हनीमून पर गईं मोनालिसा, समंदर की लहरों के बीच यूं एंजॉय करता दिखा कपल
Monday, Mar 16, 2026-04:10 PM (IST)
मुंबई. महाकुंभ मेले के दौरान माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा में आईं मोनालिसा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी रचाई है, जिसके बाद से वह लगातार चर्चा में हैं। अब शादी के बाद मोनालिसा अपने पति संग हनीमून पर हैं, जहां से नवविवाहित जोड़े की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।
पति के साथ केरल में एंजॉय कर रहीं मोनालिसा
मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति फरमान खान के साथ एक तस्वीर शेयर की। यह फोटो समुद्र किनारे की है, जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा कि वे केरल में समय बिताते हुए छुट्टियों का आनंद ले रही हैं।

तस्वीर में मोनालिसा वेस्टर्न लुक में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने ब्लैक और क्रीम कलर की शर्ट के साथ ग्रे पैंट पहनी है। उनके बाल भीगे हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने गले में माला तथा हाथ में ब्रेसलेट पहन रखा है। वहीं फरमान खान रिप्ड जींस और बनियान में दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक साथ काफी एंजॉय करते और खुश दिखाई दे रहे हैं।
कपल की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं।
परिवार की मर्जी के खिलाफ की शादी
बता दें, मोनालिसा ने यह शादी अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ की है। उनके घरवाले इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे और वे मोनालिसा की शादी कहीं और करना चाहते थे, लेकिन मोना को ये रिश्ता मंजूर नहीं था और उन्होंने फरमान से मंदिर में शादी कर ली।
दोनों की मुलाकात एक फिल्म सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और लगभग छह महीने से अधिक समय तक रिश्ते में रहने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया।
बता दें, मोनालिसा जल्द ही अपनी डेब्यू मूवी द डायरी ऑफ मणिपुर में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन सनोज मिश्रा कर रहे हैं। वहीं, वह शख्स हैं, जो महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा को बॉलीवुड में लेकर आए।
