सनोज मिश्रा पर मोनालिसा के गंभीर आरोपों को माता-पिता ने किया खारिज, कहा-डायेक्टर उसे बेटी मानता है

Thursday, Mar 26, 2026-12:35 PM (IST)

मुंबई. महाकुंभ 2025 वायरल गर्ल मोनालिसा ने बीते दिन उन्हें बॉलीवुड में लाने वाले फिल्ममेकर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो-रोकर बताया था कि सनोज मिश्रा कितने गंदे इंसान है। इसके साथ ही मोनालिसा ने बताया था कि जब उन्होंने इस बारे में फैमिली को बताया तो उन्होंने भी उनका साथ नहीं दिया। वहीं, अब मोनालिसा के इन आरोपों पर उनके माता पिता ने चुप्पी तोड़ी है और डायरेक्टर को एक अच्छा इंसान बताया है।

 
माता-पिता ने दी सफाई
डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर मोनालिसा द्वारा लगाए गंभीर आरोपों कोखारिज करते हुए मोनालिसा की मां ने कहा कि ये सब झूठ बात है।मोनालिसा बचने के लिए ऐसा बयान दे रही है, उसको कोई ऐसा करने के लिए सिखा रहा है। 

वहीं, मोनालिसा के पिता जय सिंह ने उनके आरोपों पर कहा- डायेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा को अपनी बेटी मानता है।

 
डायरेक्टर ने भी दी थी सफाई
मोनालिसा के आरोपों पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने बुधवार को अपनी सफाई पेश की थी। उन्होंने कहा था, मोनालिसा को मैंने हमेशा अपनी बहन और बेटी की तरह माना और मैंने पहले ही साफ किया था, उसे मेरे खिलाफ खड़ा करने की साजिश हो रही है। जो कुछ वह बोल रही है, वो उसके नहीं, जेहादियों के शब्द हैं, जिन्होंने उसका ब्रेनवॉश कर दिया है।

गौरतलब है, मोनालिसा ने बीते दिनों मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से  शादी की थी, जिसके बाद एक प्रेस कांफ्रेस में उन्होंने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही थी 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News