मदरहुड ने बदली कियारा आडवाणी की जिंदगी, कहा- ''मां बनने के बाद शेरनी की तरह महसूस करती हूं..

Sunday, Mar 29, 2026-09:51 AM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस कियारा आडवाणी मां बनने के बाद काम पर लौट आई हैं। मां बनने के एक्ट्रेस और भी खूबसूरत हो गई हैं। बेटी के जन्म के बाद उनके सिर्फ लुक में ही बदलाव नहीं आया, बल्कि जिंदगी को देखने का नजरिया भी बदल गया है। कियारा का मानना है कि मदरहुड के बाद उनकी जिंदगी में कई बदलाव आए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में कियारा ने खुलकर बताया कि मदरहुड ने उनकी सोच और जिंदगी को कैसे बदला है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में कियारा आडवाणी ने बताया कि मां बनने के बाद वो पहले से ज्यादा मजबूत और प्रोटेक्टिव हो गई हैं। अब वो खुद को एक शेरनी की तरह महसूस करती हैं। उनका जिंदगी को देखने का नजरिया पूरी तरह बदल चुका है। एक तरफ लगता है कि कुछ भी इतना जरूरी नहीं और दूसरी तरफ हर छोटी चीज भी मायने रखने लगती है।


उन्होंने कहा- शादी से पहले और अब भी उनकी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की बॉन्डिंग वैसी ही बनी हुई है। दोनों साथ में घूमना, फिल्में देखना और उन पर बातें करना आज भी उतना ही एंजॉय करते हैं।

बता दें, मां बनने के बाद कियारा जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं, जिसमें वो 'नादिया' का किरदार निभाएंगी। फिल्म में उनके साथ साउथ स्टार यश, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत नजर आएंगे। फिल्म जल्द ही यानी 4 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News