एयरपोर्ट पर मृणाल ठाकुर की स्टाइलिश एंट्री, ब्लू डेनिम के साथ व्हाइट टॉप और ब्राउन जैकेट में दिखा क्लासी लुक

Monday, Mar 02, 2026-11:51 AM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म डकैत को लेकर सुर्खियों मं हैं, जिसका वो अलग-अलग अंदाज में प्रमोशन करने में जुटी हैं। वहीं, इन सब के बीच हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरती नजर आईं। पैपराजी के कैमरे में कैद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 PunjabKesari


एयरपोर्ट पर मृणाल बेहद सादगी भरे लेकिन स्टाइलिश आउटफिट में नजर आईं।

PunjabKesari

उन्होंने ब्लू डेनिम के साथ व्हाइट टॉप पहना, जिसे ब्राउन जैकेट के साथ पेयर किया। यह कॉम्बिनेशन उन्हें क्लासी और ट्रेंडी दोनों लुक दे रहा है।

PunjabKesari


एक्ट्रेस ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया। खुले बाल और स्टाइलिश गॉगल्स ने उनके एयरपोर्ट अपीयरेंस में चार चांद लगा दिए।

PunjabKesari

वह पूरे आत्मविश्वास के साथ कैमरों की ओर मुस्कुराती हुई पैपराजी को पोज देती दिखीं। उन्होंने अलग-अलग अंदाज़ में फोटोग्राफर्स को पोज दिए।  

PunjabKesari


जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं, फैंस ने सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट्स की बौछार कर दी।

 PunjabKesari
  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News