Ranbir Kapoor की एनिमल का Mrunal Thakur ने किया सपोर्ट, कहा-पसंद है तो बढ़िया, अगर नहीं तो..

Sunday, Sep 29, 2024-04:52 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' फिल्म साल 2023 की चर्चित फिल्मों में से एक रही है। फिल्म में रणबीर के अलावा तृप्ति डिमरी के काम को भी खूब पसंद किया गया था। फिल्म जहां काफी सुपरहिट साबित हुई, वहीं, इसके कुछ सीन्स पर विवाद भी हुआ था। लोगों के अलावा कई सेलिब्रेटीज ने भी फिल्म के विवादित सीन्स पर आपत्ति जताई थी। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने फिल्म का सपोर्ट किया है।

 

 

'सीतारमण' एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' का सपोर्ट करते हुए रणबीर कपूर के कैरेक्टर की तारीफ की और कहा है कि इसे सेलिब्रेट किया जाना चाहिए।

 

आईफा 2024 में शामिल हुईं मृणाल ठाकुर से जब मीडिया ने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के बारे में सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने बर्फी का उदाहरण देते हुए कहा- हम समझने की जरूरत है कि यह वह किरदार है जिससे हम जुड़ रहे हैं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि रणबीर भी वही अभिनेता हैं जिन्होंने बर्फी का किरदार निभाया था। हम इस बात की सराहना क्यों नहीं कर सकते कि एक अभिनेता एनिमल और बर्फी जैसी भूमिकाएं कर सकता है। बस फिल्मों को सेलिब्रेट करें। अगर आपको यह पसंद है तो बढ़िया, अगर आपको यह पसंद नहीं है तो शायद अगली बार।

 

बता दें, आईफा अवॉर्ड 2024 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार फिल्म एनिमल को दिया गया गया है। बेस्ट म्यूजिक, बेस्ट मेल और फीमेल सिंगर, बेस्ट फिल्म और बेस्ट विलेन समेत 6 अवॉर्ड संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म को मिले हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ के ऊपर कारोबार किया था।

  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News