दीपिका-रणवीर की नन्ही परी को आशीर्वाद देने पहुंचे मुकेश अंबानी, अस्पताल पहुंच जाना ''मिसेज सिंह'' का हाल

Tuesday, Sep 10, 2024-01:19 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 8 सितंबर को बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए हैं, जिससे उनकी खुशी सातवें आसमान पर है। पेरेंट्स बनने के बाद कपल को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं और नन्हीं परी पर लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं। इसी बीच देश के बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी दीपवीर को बधाई देने और उनकी लाडली को देखने अस्पताल पहुंचे, जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


दरअसल, मुकेश अंबानी की कार को एन एच रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के बाहर देखा गया,  जिसमें वो गाड़ी में बैठ अपने काफिले के साथ अस्पताल में एंट्री करते दिख रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोग यही अंदाजा लगा रहे है कि वे दीपवीर और उनकी बेटी से मिलने और उनका हाल-चाल जानने पहुंचे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


इससे पहले रणवीर कपूर की बहन रीतिका भी अपनी भतीजी और भाभी से मिलने अस्पताल पहुंची थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों का अंबानी परिवार के साथ काफी क्लोज बॉन्ड है। उन्हें अंबानी परिवार के हर फंक्शन में स्पॉट किया जाता है। इतना ही नहीं रणवीर और दीपिका को अनंत अंबानी की शादी में महफिल लूटते देखा गया था।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News