मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड बनीं कपिल शर्मा की हीरोइन, ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में करेंगी रोमांस

Thursday, Oct 23, 2025-03:35 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का: टीवी और रियलिटी शो की दुनिया से अपनी पहचान बनाने वाली आयशा खान अब बॉलीवुड में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री लेने वाली आयशा ने अपने बेबाक अंदाज और मुनव्वर फारूकी के साथ अपने विवादित रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में लीड हीरोइन के रूप में नजर आएंगी। कपिल शर्मा के साथ 21 साल बड़े आयशा इस फिल्म में रोमांटिक किरदार निभाती दिखेंगी, जो उनके करियर के लिए एक बड़ा मौका साबित होगा।

कपिल शर्मा की फिल्म में लीड रोल में करेंगी रोमांस
आयशा खान को बड़ा ब्रेक मिला है। वे कपिल शर्मा की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी। कपिल ने हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट 12 दिसंबर का ऐलान किया है। फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए कपिल ने लिखा है, “डबल कंफ्यूजन और चार गुना मस्ती के लिए तैयार रहिए।” इस फिल्म में त्रिधा चौधरी, पारूल गुलाटी और हीरा वरीना के साथ आयशा भी कपिल की दुल्हन के रूप में नजर आएंगी।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

बिग बॉस विवाद से मिला सच्चा मुकाम
आयशा ने बिग बॉस के दौरान खुलासा किया था कि मुनव्वर फारूकी नाजिला और उन्हें साथ डेट कर रहे थे। आयशा ने बताया कि मुनव्वर ने दोनों से कई वादे किए, लेकिन बाद में कहा कि वे आयशा से प्यार नहीं करते। इस खुलासे ने उन्हें विवादों में तो डाल दिया, लेकिन यह उनके करियर का मोड़ भी साबित हुआ। शो के बाहर आने के बाद आयशा को कई म्यूजिक वीडियो में काम करने का मौका मिला और उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई।

फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज
‘किस किसको प्यार करूं 2’ में कपिल शर्मा के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आने वाली आयशा खान के फैंस उनके इस नए लुक और अंदाज को देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म में उनकी चारों हीरोइनों के साथ मस्ती, कॉमेडी और रोमांस का तड़का होने वाला है।


News Editor

Rahul Rana

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News