‘Bawaal’ देखने के बाद क्यों इमोशनल हो गई थी नताशा दलाल, Varun ने बताई ये खास वजह!

Friday, Jul 21, 2023-01:33 PM (IST)

मुंबई। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की लेटेस्ट फिल्म ‘बवाल’ आज यानी 21 जुलाई को ओटीटी प्लेटफोर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हो गई है। फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरी है, फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू मिल रहें हैं। नितेश तिवारी की फिल्म ‘बवाल’ देखने के बाद वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल का कुछ ऐसा रिएक्शन रहा। इस बात की जानकारी खुद वरुण धवन ने एक इंटरव्यू के दौरान दी है।  

देशभर के फैंस जहां फिल्म की खूब तारीफ कर रहें हैं और वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की जोड़ी को भी खूब पसंद कर रहें हैं। ऐसे में फिल्म के मेन लीड एक्टर वरुण ने ‘बवाल’ को लेकर अपनी पत्नी का रिएक्शन भी शेयर किया है।

वरुण ने बताया कि नताशा दलाल को फिल्म बहुत पसंद आई हैं। वरुण ने कहा कि नताशा का फिल्म को पसंद करने का कारण एक्टर नहीं बल्कि फिल्म की कहानी थी। वरुण ने यह भी खुलासा किया कि नताशा फिल्म देखते ही रोने लग गईं थी। फिल्म की गहराई को समझते हुए नताशा बहुत इमोशनल हो गईं थीं।

तो अब आप किस बात का इंतजार कर रहें हैं। अभी देखिए ‘बवाल’ सिर्फ अमेजन प्राइम पर और आप भी दीजिए अपने रिव्यू। फैंस के अब तक के रिएक्शन को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म असल में बहुत अच्छी है।  


Sub Editor

Diksha Raghuwanshi

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News