नवजोत सिंह सिद्धू ने कपिल शर्मा की टीम के लिए की पद्म श्री की डिमांड, कहा- उस दिन से पहले नहीं मरूंगा
Wednesday, Feb 04, 2026-01:08 PM (IST)
मुंबई. OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर इन दिनों 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का चौथा सीजन स्ट्रीम हो रहा है। जल्द ही अब इसका पांचवा सीजन आने वाला है। हाल ही में इसके लॉन्च इवेंट पर नवजोत सिंह सिद्धू, अर्चना पूरन सिंह, कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर और कीकू शारदा एक छत के नीचे इकट्ठे हुए। इस मौके पर नवजोत पाजी ने शो की पूरी टीम के लिए पद्म श्री की मांग की। तो आइए उन्होंने क्या कहा...
नवजोत सिंह सिद्धू का 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पांचवे सीजन के लॉन्च इवेंट में कहा, मैं उस दिन का इंतजार करूंगा और उस दिन से पहले नहीं मरूंगा। जब इन शेरों में से, हीरोज में से किसी को पद्म श्री अवॉर्ड्स से नवाजा जाएगा। समझा नहीं... ये है मेरी तमन्ना क्योंकि ये मान-सम्मान डिजर्व करते हैं। क्योंकि सभी की देशभर में बातें होती हैं। मुस्कुराने में आपका एक पैसा भी खर्च नहीं होता लेकिन ये मिलियन डॉलर के बराबर है।'
I will not die until #SunilGrover #KapilSharma #KikuSharda get Padma Shri honour for making people laugh - says #Sidhu paaji pic.twitter.com/4dsFsWX8ES
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) February 3, 2026
उन्होंने आगे कहा, 'दुनिया देखी है गुरु, पॉलिटिक्स भी देखी, क्रिकेट भी देखी है, खेला भी है। लेकिन अब बारी इनके 25 साल एक कॉमेडी शो को डॉमिनेट करते हुए देखा है। भगवान का बनाया हुआ ये गुलदस्ता 50 सीन तो क्या, अगर इनकी थोड़ी बहुत घिच-पिच नहीं हुई, कभी-कभी ये हवाई जहाज में लड़ लेते हैं। तो वो जो हवाई जहाज से ये अगर जमीन पर रहें ना तो वे अपने पैरों को जमीन पर मजबूती से जमाकर अपने सपनों को सितारों तक पहुंचा सकते हैं।
कपिल ने सिद्धू पाजी से पूछा कि अभी तो चौथा सीजन चल रहा है। इसका पांचवा सीजन भी आएगा तो उसके बारे में वह क्या कहेंगे? इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'नेटफ्लिक्स वालों अगर टाइम टाइम पर पेमेंट बढ़ता रहा तो ये 5 क्या 50 पार करके जाएगा।'
