करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बनीं नयनतारा, चेन्नई में खरीदा 31.5 करोड़ का डुप्लेक्स

Friday, Mar 06, 2026-05:34 PM (IST)

मुंबई. साउथ इंडस्ट्री की 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं एक्ट्रेस नयनतारा इस वक्त काफी सुर्खियों में हैं। हालांकि वो किसी लुक या फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि अपने भारी निवेश को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में नयनतारा ने चेन्नई में एक डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।


नयनतारा ने यह डुप्लेक्स चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में खरीदा है, जिसकी कीमत 31.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह अपार्टमेंट टेयनमपेट में स्थित लेगेसी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट की चौथी और पांचवीं मंजिल पर स्थित है। बताया जा रहा है कि यह डील 15 दिसंबर 2025 को हुई थी, जिसका खुलासा अब हुआ है।

PunjabKesari

 

डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इस डुप्लेक्स का बिल्ट-अप एरिया 14,369 स्क्वायर फुट है। इसमें आठ कारों की पार्किंग स्पेस है। हालांकि, इसमें नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन दोनों की हिस्सेदारी है। जहां नयनतारा का 90% तो विग्नेश शिवन का 10% शेयर है। 

धनुष और रजनीकांत की पड़ोसन बनीं नयनतारा
ऐसे में नयनतारा ने जो डुप्लेक्स खरीदा है, इसके बाद वह रजनीकांत और धनुष की पड़ोसन बन गई हैं। धनुष ने पोएस गार्डन में साल 2024 में 150 करोड़ रुपये का बंगला खरीदा था।

 
नयनतारा का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो नयनतारा को आखिरी बार फिल्म 'मन शंकर वर प्रसाद गारू' में देखा गया था। अब वह जल्द ही 'मूकूथी अम्मान 2', Mannangatti Since 1960, Hi और Rakkayie जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास कन्नड़ की एक फिल्म 'टॉक्सिक' भी है, जो इस साल पैन इंडिया रिलीज होगी। यह फिल्म इसी साल 4 जून  को रिलीज होगी।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News