तान्या मित्तल से दोस्ती टूटने पर नीलम गिरी ने की खुलकर बात, कहा- ''तकलीफ होती है, क्योंकि वो मेरी फ्रेंड..

Tuesday, Dec 16, 2025-12:35 PM (IST)

मुंबई. रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' खत्म हो चुका है, लेकिन इसके बाद भी इसके कंटेस्टेंट्स सुर्खियों में बने हुए हैं। कोई अपने घर वापस लौट रहा है तो कोई बिग बॉस के बाद बच्चों संग खुशियां शेयर करता नजर आ रहा है। इसी बीच भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने भी शो खत्म होने के बाद घर  में उनकी तान्या मित्तल से दोस्ती के बारे में खुलकर बात की है। 

PunjabKesari
तान्या मित्तल से दोस्ती टूटने के बारे में नीलम गिरी ने कहा, 'हां, उसने अनफॉलो किया था। इसके बाद मैंने भी उसको अनफॉलो किया। और हां, तकलीफ होती है, क्योंकि वो मेरी दोस्त रही है। उसके बाद वो मुझे पार्टी में मिली थी। बिग बॉस वाली पार्टी में और बातचीत हुई, गले मिले। लेकिन पता नहीं, अब देखते हैं आगे क्या होगा। मेरी तरफ से तो कोई गिला-शिकवा नहीं है। अब उसके मन में कुछ है तो मैं क्या कर सकती हूं।'

PunjabKesari


मालूम हो कि शो के अंदर नीलम गिरी और तान्या मित्तल दोनों दोस्त थे, लेकिन बाहर आते ही तान्या ने नीलम को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया और कहा कि नीलम ने पीठ पीछे उनकी बुराई की, फेक कहा, इसलिए वो उनकी दोस्त नहीं हैं।

बता दें कि 'बिग बॉस 19' के बाद सक्सेस पार्टी हुई थी, जिसमें जीशान कादरी को छोड़कर बाकी सभी कंटेस्टेंट्स नजर आए थे। तान्या और नीलम को भी कुनिका सदानंद के साथ डांस करते हुए देखा गया था, लेकिन उनकी वैसी दोस्ती नहीं देखने को मिली, जैसी शो में हुआ करती थी।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News