आज 72 साल के हो गए होते..दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हुईं Neetu, बेटी रिद्धिमा बोलीं- आपकी यादों को संजोकर रखूंगी

Wednesday, Sep 04, 2024-05:14 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन अक्सर खास मौकों पर फैंस उन्हें याद करते रहते हैं। आज दिवंगत एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी है। अगर आज ऋषि जिंदा होते तो अपना 72वां बर्थडे मनाते। इस मौके पर फैंस और करीबी उन्हें सोशल मीडिया पर याद करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस नीतू कपूर और उनकी बेटी ऋद्धिमा कपूर ने दिवंगत ऋषि कपूर को खास अंदाज में याद किया है और सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किए हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।
 PunjabKesari


रिद्धिमा कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने दिवंगत पिता को याद कर एक पोस्ट शेयर किया किया, जिसमें उन्होंने बेटी समायरा के साथ ऋषि कपूर की एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में ऋषि अपनी बेटी रिद्धिमा के साथ बैठे नजर आ रहे हैं और मोमबत्तियां बुझाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। इस पोस्ट के सात उन्होंने कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे पापा… काश आप यहां अपनी दोनों नाती-पोती के साथ अपना खास दिन मनाते। आपका बंदरी सैम बड़ा हो गया है और छोटी राहा सबसे प्यारी है। वह आपकी तरह ही लगती है पापा। हमें जो यादें साझा करने को मिलीं, उन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगी। हम आपको बहुत याद करते हैं और आपके लिए हमारा प्यार हर गुजरते दिन के साथ और गहरा होता जाता है।

PunjabKesari

 

वहीं, ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने एक्टर की पुरानी तस्वीरों को शेयर कर उन्होंने जन्मदिन की बधाई दी और लिखा-जन्मदिन मुबारक ऋषि जी। इसके साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी शेयर की, जिसने उनके दिल के हाल को बयां कर दिया। इस तस्वीर के बैकग्राउंड में उन्होंने ‘जीवन के दिन छोटे मगर हम भी बड़े दिल वाले…’ गाना लगाया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)


इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पति ऋषि की मोमबत्तिया बुझाते की एक तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा- याद में ❤️ आज 72 साल के हो गए होते।
फैंस नीतू और रिद्धिमा के इस पोस्ट को देख काफी इमोशनल हो रहे हैं और उनके पोस्ट को लाइक कर रहे हैं।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News