‘आखरी सवाल’ के दमदार ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे नेटिजन्स

Monday, May 11, 2026-04:53 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  सीबीएफसी की मंजूरी में देरी का सामना करने के बाद, संजय दत्त स्टारर ‘आखरी सवाल’ का दमदार ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया, जिसने 15 मई 2026 को होने वाली इसकी भव्य थिएटर रिलीज़ से पहले दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।

संजय दत्त स्टारर ‘आखरी सवाल’ साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन चुकी है। अपनी बेबाक और सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानी की वजह से यह फिल्म पहले ही काफी चर्चा बटोर चुकी थी। हालांकि, हाल ही में फिल्म को सीबीएफसी की जांच प्रक्रिया में फंसने के कारण देरी का सामना करना पड़ा, जिससे इसकी रिलीज़ और ट्रेलर लॉन्च को लेकर अनिश्चितता बन गई थी। अब सेंसर बोर्ड से आधिकारिक मंजूरी मिलने के बाद मेकर्स ने आखिरकार फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया है।

यह दमदार ट्रेलर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े विवादित ऐतिहासिक घटनाक्रमों की एक तीखी झलक पेश करता है और उन सवालों को सामने लाता है जिन पर लंबे समय से बहस होती रही है। इसकी निडर कहानी और हार्ड-हिटिंग अंदाज़ ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। नेटिज़न्स ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं और फिल्म की रिलीज़ को लेकर अपना उत्साह जाहिर कर रहे हैं।

एक नेटिज़न ने लिखा, “ट्रेलर बहुत पसंद आया❤️”

एक अन्य यूज़र ने लिखा, “आखरी सवाल तो ये है कि ये मूवी RSS के खिलाफ है या RSS को ग्लोरिफाई करने के लिए?”

एक उत्साहित नेटिज़न ने लिखा , “इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है🔥💙”

एक और कमेंट में लिखा गया, “आखरी सवाल का हार्ड-हिटिंग ट्रेलर, ज़बरदस्त डायलॉग डिलीवरी और शानदार एक्टिंग स्किल्स नमाशी सर।”

‘आखरी सवाल’ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक अभिजीत मोहन वरंग ने किया है। फिल्म को निखिल नंदा द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इसके निर्माता निखिल नंदा और संजय दत्त हैं, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद सह-निर्माता हैं। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


Content Editor

Jyotsna Rawat

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News