दोस्त की शादी में पहुंचे न्यूलीवेड रश्मिका-विजय ने लूटी महफिल, पति की गोद में बैठ मिसेज देवरकोंडा ने दिए पोज

Wednesday, Apr 01, 2026-12:17 PM (IST)

मुंबई. साउथ कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंधने के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। शादी के बाद दोनों अक्सर एक साथ नजर आ रहे हैं। हाल ही में यह न्यूलीवेड कपल एक साथ एक दोस्त की वेडिंग में पहुंचा, जहां दोनों ने खूब मस्ती की। इस शादी की तस्वीरें विजय के भाई यानी रश्मिका के देवर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जो खूब वायरल हो रही हैं।
 

 

View this post on Instagram

A post shared by Anand Deverakonda (@ananddeverakonda)

सामने आई फटोज में रश्मिका पति विजय देवरकोंडा की गोद में बैठकर दोस्तों और परिवार के साथ पोज देती नजर आ रही हैं, जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इन खास पलों को विजय के भाई आनंद देवरकोंडा ने शेयर किया है। लुक की बात करें तो इस दौरान रश्मिका मंदाना पीच कलर की साड़ी में ट्रेडिशनल लुक में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं, विजय देवरकोंडा भी ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में गजब लग रहे हैं।
 
वर्कफ्रंट पर रश्मिका-विजय
बता दें, शादी के रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फिल्म 'रणबाली' के सेट पर लौट आए हैं। उदयपुर में शादी के ब्रेक के बाद उन्होंने दोबारा अनंतपुर में फिल्म की शूटिंग शुरू की है। बता दें, 'रणबाली' 19वीं सदी के ब्रिटिश काल की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसकी कहानी 1854 से 1878 के बीच की वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में विजय एक शक्तिशाली स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में नजर आएंगे।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News