''लकी हूं'' प्रियंका संग रोमांटिक हुए निक जोनस, प्यार की गोद में बैठी दिखीं ''देसी गर्ल''

Tuesday, Jun 24, 2025-11:00 AM (IST)


मुंबई: प्रियंका चोपड़ा  और निक जोनस बॉलीवुड  और हाॅलीवुड फैंस का फेवरेट कपल है। इनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती है। हाल ही में निक जोनस ने प्रियंका संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की  जिसमें दोनों कोजी होते नजर आए।  इस फोटो में निक चेयर पर बैठे हैं और प्रियंका उनकी गोद में बैठकर कैमरे के लिए पोज कर रही हैं।

PunjabKesari

दोनों की ये केमिस्ट्री अब सोशल मीडिया का पारा हाई कर रही है।निक ने प्रियंका के साथ ये फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में बेहद खास बात लिखी। उन्होंने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए कहा- 'मैं लकी हूं..' निक की ये पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से साल 2018 में शादी की थीय़ दोनों की शादी राजस्थान में बेहद रॉयल ढंग से हुई थी। दोनों ने पहले क्रिश्चियन वेडिंग की और फिर हिंदू रीति रिवाजों से ब्याह रचाया था। अब ये स्टार कपल एक बेटी के पेरेंट्स हैं जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी जोनस है।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News