अवार्ड नाइट में मंगेतर संग Nicole Scherzinger का लिपलाॅक, फर्स्ट टोनी अवार्ड जीतने के बाद प्यार के साथ कोजी हुई हसीना
Monday, Jun 09, 2025-05:00 PM (IST)

लंदन: अमेरिकन सिंगर निकोल शेर्जिंगर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह जब भी इवेंट में जाती हैं तो अपने लुक्स से लोगों का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में Nicole Scherzinger की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह मंगेतर संग कोजी होती नजर आ रही हैं।
दरअसल, निकोल शेर्ज़िंगर रविवार रात न्यूयॉर्क शहर के रेडियो सिटी म्यूज़िक हॉल में सितारों से सजे 78वें समारोह में पहुंची। इस इवेंट में उन्हें पहला टोनी अवार्ड मिला जिसे पाकर वह खुशी से झूम उठी।
46 साल की सिंगर गायिका ने बिली वाइल्डर की 1950 की इसी नाम की फ़िल्म नोयर पर आधारित सनसेट बुलेवार्ड में हॉलीवुड स्टार नोर्मा डेसमंड की भूमिका के लिए म्यूज़िकल में सर्वश्रेष्ठ अग्रणी एक्ट्रेस का अनार्ड जीता।
अवार्ड मिलने की खुशी में उन्होंने मंगेतर संग लिपलाॅक किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायर हो रही हैं। लुक की बात करें तो उन्होंने रेड कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पेयर की थी। मिनिमल मेकअप, रेड लिप्स हसीना के लुक को चार चांद लगा रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।