''शर्म आनी चाहिए जो मां-बेटे...निशा रावल का फूटा गुस्सा, 7 साल बेटे के एक्ट्रेस के सीने पर हाथ रखने पर लोगों ने किए थे अश्लील कमेंट्स
Tuesday, Apr 15, 2025-11:22 AM (IST)

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस निशा रावल का हाल ही में बेटे संग एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में पपाराजी के लिए पोज देते समय उनका 7 साल का बेटा उनके सीने को छूता हुआ दिखाई दे रहा था। वहीं अब निशा ने 7 साल के बेटे काविश के वायरल वीडियो को लेकर ट्रोल करने वालों पर पलटवार किया है। एक्ट्रेस ने आलोचना की निंदा करते हुए कहा कि इस पल को निशाना बनाने वालों को खुद पर शर्म आनी चाहिए।
एक वेबपोर्टल से बात करते हुए निशा ने कहा- 'शर्म आनी चाहिए उन लोगों को जो एक मां-बेटे के रिश्ते को उस नजर से देखते हैं। ये खोट उनके मन में है, इसलिए उस पर कोई और टिप्पणी नहीं। उसके बारे में क्या ही बोल सकते हैं?'
साल 2021 में एक्ट्रेस ने अपने पूर्व पति करण मेहरा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। उन्होंने मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि बहस के दौरान करण ने उन्हें दीवार पर धक्का दिया और उनके सिर पर चोट पहुंचाई।निशा ने ये भी दावा किया कि करण मेहरा जब चंडीगढ़ में शूटिंग के लिए गए थे, तब उनका दिल्ली की एक लड़की के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था।
गौरतलब है कि निशा ने साल 2012 में करण मेहरा संग शादी की और 2017 में एक बेटे कविश का स्वागत किया।वर्कफ्रंट की बात करें तो निशा को आखिरी बार साल 2022 के रियलिटी शो 'लॉक अप: बदमाश जेल', 'अत्याचारी खेल!' में देखा गया था, जिसे कंगना रनौत ने होस्ट किया था।