नोरा-संजय के गाने ''सरके चुनर तेरी सरके'' पर अश्लीलता का आरोप, होगी कार्यवाही, कहा- इस गंदगी को समाज में फैलने नहीं देंगे

Tuesday, Mar 17, 2026-11:33 AM (IST)

मुंबई. सिंगर और रैपर बादशाह के गाने 'टटीरी' की कंट्रोवर्सी अभी थमी नहीं थी कि हाल ही में रिलीज हुए नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने पर नया विवाद शुरू हो गया है। हाल ही में फिल्म 'केडी:द डेविल' का गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' रिलीज हुआ है, जिसमें नोरा किलर मूव्स करती नजर आ रही है। लेकिन इस गाने के लेरिक्स पर जमकर कंट्रोवर्सी हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स गाने को बेहद अश्लील बता रहे हैं।

PunjabKesari

सिंगर अरमान मलिक ने नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस गाने के लिरिक्स की कड़ी आलोचना करते हुए लिखा, 'ये गाना मेरी टाइमलाइन पर दिखा और मैंने इसे रीप्ले किया, सिर्फ ये सुनिश्चित करने के लिए कि क्या मैंने सही सुना या नहीं। दुख की बात है कि कमर्शियल सॉन्ग राइटिंग का स्तर इतना गिर गया है।'

 

 
अरमान मलिक के अलावा नेशनल ह्यूमर राइट्स कमीशन के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने भी इस गाने की आलोचना करते हुए लिखा- 'कौन सभ्य परिवार साथ बैठकर ये देख सकता है? बॉलीवुड में नैतिकता की अपेक्षा तो है ही नहीं परंतु सेंसर बोर्ड द्वारा अश्लीलता को लाइसेंस देना शर्मनाक है। ये मानसिक रोगी अपनी मनोविकृतियों से पीढ़ीयों को बर्बाद कर रहे हैं। हम इस गंदगी को समाज में फैलने नहीं देंगे, कार्यवाही हेतु नोटिस जारी कर रहे हैं।' 

 

 

हालांकि, तमाम अलोचनाओं के बाद यूट्यूब पर गाने को प्राइवेट कर दिया गया है।

 

बता दें, इस गाने में नोरा को लहंगा चोली पहने हुए देखा जा सकता है। गाने के बोला काफी अश्लील हैं। सरके चुनर तेरी सरके को मंगली ने गाया है और इसके बोल को रकीब आलम ने लिखे हैं।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News