अधूरी रह गई इरफान खान की ये इच्छा, सालगिरह पर पत्नी सुतापा ने किया खुलासा, कहा-किस्मत ने आपको जुदा कर दिया..

Monday, Mar 02, 2026-11:28 AM (IST)

मुंबई. दिवंगत एक्टर इरफान खान की यादें आज भी उनके चाहने वालों के दिलों में जिंदा हैं। परिवार से लेकर फैंस तक अक्सर उन्हें खास मौकों पर याद करते नजरआते हैं। वहीं, हाल ही में इरफान की पत्नी सुतापा सिकदर ने बेहद भावुक अंदाज़ में उन्हें याद किया। शादी की सालगिरह के मौके पर शेयर की गई उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस को भी भावुक कर दिया।

 

सुतापा ने अपने गृह नगर टोंक (राजस्थान) से एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में शांत तालाब, उड़ती चिड़ियां और पुराना घर दिखाई देता है। बैकग्राउंड में एक भावनात्मक गीत बज रहा है, जो पूरे माहौल को और भी संवेदनशील बना देता है।

 

यह वही शहर है, जहां से इरफान का गहरा नाता रहा। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए सुतापा टोंक पहुंचीं और वहीं अपनी शादी की सालगिरह को याद किया।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sutapa Sikdar (@sikdarsutapa)


अपने पोस्ट में सुतापा ने लिखा- 'हमारी शादी की सालगिरह 23 तारीख को थी। तारीख चुनने का कारण यह था कि तारीख मेरे जन्मदिन के समान रखी जाए ताकि आपको याद रहे। उन्हें बस तारीखें याद नहीं थीं। शादी की सालगिरह की बहुत-बहुत बधाई इरफान। जब हमने शादी के 25 साल पूरे कर लिए थे, तब आप फिर से शादी करना चाहते थे। आप वह सब कुछ करना चाहते थे, जो हमने अपनी शादी में भी नहीं किया था। किस्मत ने आपको जुदा कर दिया और हम दोबारा शादी नहीं कर पाए।'

सुतापा ने आगे लिखा 'हम रमजान में रोजे रखते थे। अम्मी आपको ऊपर बता रही होंगी कि रोजे रखा कर इरफान। आपको बेहतर ढंग से समझाने के लिए उन्होंने आपको रमजान में वहां बुलाया। शादी और रमजान मुबारक! मैं आपके गृहनगर टोंक गई और हमने डी डे मनाया! मैं डेडे शब्द पर आपकी हंसी सुन सकती हूं!'
सुतापा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी देते नजर आ रहे हैं।
 
2020 में हुआ था इरफान खान का निधन

Irrfan Khan ने 23 फरवरी 1995 को सुतापा सिकदर से शादी की थी। लंबे समय तक बीमारी से जूझने के बाद 29 अप्रैल 2020 को 53 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था। उस समय भी रमजान का महीना चल रहा था, जिसने इस याद को और अधिक भावनात्मक बना दिया।
  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News