राम चरण के बर्थडे पर पिता चिरंजीवी ने उड़ेला प्यार, बचपन की तस्वीरें शेयर कर लिखा-आप मुझे गर्व महसूस कराते हैं

Friday, Mar 27, 2026-06:52 PM (IST)

मुंबई. साउथ सुपरस्टार राम चरण का बर्थडे है। 27 मार्च को एक्टर अपना 41वां बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके एक्टर को फैंस से लेकर सेलेब्स और करीबियों की खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं, हाल ही में, राम चरण के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने भी खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाी दी है। बेटे के लिए किया चिरंजीवी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर फैंस का खूब ध्यान खींच रहा है।
  

चिरंजीवी ने अपने बेटे के जन्मदिन पर उसके बचपन की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वो उन पर खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा- चरण बाबू…❤️❤️❤️ बचपन में मेरा हाथ थामने से लेकर आज कई लोगों के लिए प्रेरणा बनने तक… आप मुझे सचमुच गर्व महसूस कराते हैं। जिस तरह आप सिनेमा और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाते हैं, परिवार के प्रति आपकी ज़िम्मेदारी की भावना, ईश्वर में आपका विश्वास, अनुशासन और आपके मूल्य… जब भी मैं ये सब देखता हूँ, आपके लिए मेरा प्यार और सम्मान और भी गहरा होता जाता है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chiranjeevi Konidela (@chiranjeevikonidela)

आगे उन्होंने कहा- ईश्वर का आशीर्वाद और फैंस का प्यार हमेशा आपको नई ऊँचाइयों की ओर ले जाए। जन्मदिन की शुभकामनाएँ, प्यारे राम चरण.
 
बेटे के बर्थडे पर चिरंजीवी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों और उनके पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
 
राम चरण का काम
बता दें, राम चरण जल्द ही फिल्म पेड्डी में नजर आएंगे। हाल ही में उनके बर्थडे के अवसर पर फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। वहीं, अब यह फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News