''फूंक रखा है क्या?''बिपाशा बसु को ''मर्दाना'' कहने पर मृणाल ठाकुर पर बुरी तरह भड़के ओरी

Thursday, Aug 14, 2025-01:50 PM (IST)


मुंबई: 'सन ऑफ सरदार 2' एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ। इसमें वो बिपाशा बसु को 'मर्दाना' और 'खुद से बेहतर' बता रही हैं। उनका ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। बिपाशा की बॉडी शेमिंग करने के लिए उनकी खूब आलोचना हुई।

PunjabKesari

 

 

इस पर बिपाशा ने भी रिएक्ट किया था। अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बॉलीवुड सेलेब्स के करीबी ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी ने भी अपना रिएक्शन दिया।

PunjabKesari

 

उन्होंने कॉमेंट सेक्शन में लिखा, 'हाहाहा! इस औरत ने फूंक रखा है क्या!' साथ में हंसने वाले इमोजी भी बनाए हैं।

PunjabKesari

 

इससे पहले बिपाशा ने बिना नाम लिए मृणाल ठाकुर को जवाब दिया। वो लिखती हैं- 'मजबूत महिलाएं एक-दूसरे को ऊपर उठाती हैं। अपनी मसल्स बढ़ाओ, क्योंकि ये आपको अच्छी फिजिकल और मेंटल हेल्थ देने में मदद करेगा। हमें पुरानी सोच को तोड़ना होगा कि महिलाओं की मसल्स नहीं हो सकती है।'

मृणाल ठाकुर का ये पुराना वीडियो तब का है, जब वो 'कुमकुम भाग्य' टीवी सीरियल में काम करती थीं। वो को-एक्टर अर्जित तनेजा के साथ इंटरव्यू दे रही थीं। तभी उन्होंने बिपाशा बसु का जिक्र किया और उन्हें 'मर्दाना' कहा। उन्होंने खुद को बिपाशा से बेहतर बताया।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News