''धुरंधर 2'' को लेकर सिख समुदाय में आक्रोश, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में रणवीर सिंह और आदित्य धर के खिलाफ FIR
Monday, Mar 23, 2026-10:54 AM (IST)
मुंबई. 19 मार्च को रिलीज हुई 'धुरंधर 2' को जहां दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है, वहीं इसके कुछ सीन्स के चलते फिल्म स्टार कानूनी पचड़े में घिरते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में एक सीन पर सिख समुदाय ने आपत्ति जातई है और मुंबई के मुलुंड में फिल्म मेकर और एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन पर सिख समुदाय की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है।
शिवसेना नेता और सिख इन महाराष्ट्र संगठन के अध्यक्ष गुरज्योत कौर ने फिल्म के एक सीन को लेकर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि फिल्म में सिखों और गुरु गोबिंद सिंह का अपमान किया गया है। इस शिकायत में उन्होंने फिल्म के प्रोडक्शन हाउस से अपमान के लिए माफी मांगने की डिमांड की है।

सिख समुदाय ने ये भी चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
बता दें, सिख समुदाय ने फिल्म रिलीज से पहले भी शिकायत दर्ज की थी। वहीं, अब फिल्म रिलीज के बाद इस पर विवाद हो रहा है। फिल्म में रणवीर सिंह के पगड़ी पहने हुए लुक को लेकर काफी आपत्ति जताई जा रही है। उनके हाथ में जो सिगरेट दिख रही है, उससे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।
बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह ने जसकिरत सिंह रंगी का किरदार निभाया है. जो पंजाब के एक गांव का रहने वाला है. फिल्म में रणवीर का किरदार जसकिरत एक आर्मी बैकग्राउंड से हैं. फिल्म में आखिरी सीन में उन्हें बढ़ी हुई दाढ़ी, हाथ में कड़ा और पग पहने दिखाया जाता है. इसी लुक को लेकर उनका विरोध किया जा रहा है.
