अपने ही सौतेले भाई की दुल्हन बनी थी ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस,जल्द टीवी पर दिखाई जाएगी कपल की कहानी

Tuesday, May 11, 2021-03:01 PM (IST)

मुंबई: भाई -बहन का रिश्ता बेहद ही खास होता है। इस रिश्ते को बेहद पावन माना जाता है लेकिनजब भाई -बहन के खास रिश्ते को शादी के बंन्धन में बांध दिया जाये तो ये सुनने में जरूर अटपटा लग सकता है। भाई-बहन पति-पत्नी बन जाये तो ये हैरान करने वाली बात बन जाती है। लेकिन ऐसा ही एक मामला सामने आया है। पाकिस्तान की एक फेसम एक्ट्रेस अपने ही सौतेले भाई संग शादी के बंधन में बंधी थी। इतना ही नहीं अब इस एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ पर सीरियल भी बनने जा रहा है। इस एक्ट्रेस का नाम जवेरिया अब्बासी है। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने एक शो के दौरान किया।

PunjabKesari

जवेरिया अब्बासी ने बताया कि उनके एक्स हस्बैंड शमून अब्बासी रिश्ते में उनके सौतेले भाई लगते थे। उनकी मां ने शमून के पिता से शादी की थी। जवेरिया ने अपने ही सौतेले भाई से शादी के पीछे की वजह बताते हुए कहा- 'मेरी मां और शमून के पिता अलग-अलग हैं जिसकी वजह से उनकी शादी में दिक्कत नहीं थी और ये हो गई।' हालांकि जवेरिया के इस खुलासे से लोगों के मन में उलझने जरूर पैदा हुईं जिसपर उन्होंने बताया-'मैं किसी के मन में कोई उलझन नहीं डालना चाहती मैं बताना चाहती हूं कि  मेरे बाकी सभी भाई-बहन एक ही माता-प‍िता के हैं। '

PunjabKesari

अपने सौतेले भाई से निकाह के करने पर जवेरिया ने बताया- 'वो ऐसे पहले इंसान थे जिनसे मुझे मन ही मन लगाव हो चुका था। यही वजह थी कि मैंने उनका हाथ हमेशा के लिए थामने का फैसला किया था। निकाह के पीछे हमारा इरादा पूरे परिवार को एक साथ लेकर आना था। हमने सोचा कि हम एक साथ रहेंगे, एक ही घर होगा, तो ये एक अच्छा विचार था जो कामयाब भी हुआ।' इतना ही नहीं जवेरिया ने खुद की मां का सास बन जाना के ऊपर भी बात की और कहा कि ये वाकई बुरा था। मेरी मां अपनी बेटी को बेस्ट मानती थी। 

PunjabKesari

जवेरिया ने  शमून अब्बासी से 1997 में शादी रचाई थी। लेकिन कुछ सालों बाद कपल अलग होगया है। कपल ने 2010 में तलाक लिया था। इंटरव्यू में अपने सिंगल मदर होने के बारे में बताते हुए कहा-'मैं अपने बच्चे को जो कुछ भी मैं कमाती हूं उससे एक अच्छी लाइफ  दे सकती हूं। मुझे आदमी की जरूरत नहीं है। मैंने अपने बच्चे को अच्छी तरह से पाला है। मेरी एक अमेजिंग बेटी है,वह सुंदर है। वह काम कर रही है और मैं बहुत खुश हूं कि वह एक अच्छी तरह से पढ़ी हुई लड़की है। आप जीवन में और क्या चाहते हैं?' उन्होंने ये भी बताया कि हाल ही में उनका पाकिस्तानी शो 'हम तुम' की कहानी बिलकुल उनकी निजी लाइफ के ड्रामा की तरह है। 

PunjabKesari

 

जानकारी के लिए बता दें कि जवेरिया पाकिस्तान की एक टीवी स्टार और साथ ही फॉर्मल मॉडल हैं। उनकी तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा से भी होती है।दोनों के बीच अंतर कम ही दिखता है। उन्होंने कई पाकिस्तानी सीरियल में काम किया हुआ है। अना, कठपुतली, दिल-दीया-दहलीज, दोराहा, बे-कसूर, बद-गुमान, हरी-हरी चूड़‍ियां, हारा दिल, बब्बन खाला की बेट‍ियां, तमन्ना, रक्श-ए-बिस्मिल, शहनाई और ताना बाना जैसे शोज में उन्होंने अपनी एक्टिंग का प्रदर्शन किया है। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News