ब्रा कलर को लेकर ट्रोल हुईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस तो बोलीं- मेरे ब्रा कलर से आपका कोई लेना-देना नहीं है, बहस के लिए और भी बड़े मसले हैं

Thursday, Aug 19, 2021-05:59 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. महविश हयात पाकिस्तान की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फोटोशूट्स की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। महविश ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसको लेकर वह लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। ट्रोल्स उनके आउटफिट और उनकी ब्रा के कलर को लेकर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका हाल ही एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया है।

PunjabKesari


दरअसल महविश हयात ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त को)  के मौके पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज फहराना ही काफी नहीं है। अगर नागरिक अपने सपनों के पाकिस्तान को हकीकत में बदलना चाहते हैं, तो उन्हें 'पूर्वजों के आदर्शों को अपनाना' चाहिए।

 

PunjabKesari


महविश की वह तस्वीर देखने के बाद यूजर्स ने उनके ब्रा कलर को लेकर भद्दे-भद्दे कमेंट करने शुरु कर दिए। अब एक्ट्रेस को इन ट्रोल्स से तंग आकर अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी।

PunjabKesari



ट्रोलर्स को जवाब देते हिए महविश ने लिखा- 'कुछ लोगों के कमेंट देखकर निराश हूं. ये लोग मेरी ब्रा के रंग पर बहस कर रहे हैं। काला, भूरा या हरा। इससे आपका कोई लेना-देना नहीं है। अल्लाह के लिए ऐसा न करें। मैं ये सलाह देना चाहती हूं कि और भी बड़े मसले हैं, जिन पर बहस होनी चाहिए। इस ऊर्जा को और बेहतर जगह लगाना चाहिए।'

PunjabKesari


महविश का ये जवाब काफी वायरल हो रहा है।
बता दें, महविश को गैंगस्टर गुड़िया के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा वह 'बिल्ली' के नाम से भी मशहूर है, क्योंकि उन्होंने साल 2014 में  फिल्म "ना मालूम अफराद" में बिल्ली का किरदार निभाया था।  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News