Papon ने ‘शाम-ए-महफ़िल 2026’ के साथ चंडीगढ़ में फिर बिखेरा ग़ज़लों का जादू

Tuesday, May 19, 2026-01:53 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  ‘शाम-ए-महफ़िल’ को मिली शानदार सफलता और दर्शकों के अपार प्यार के बाद पापोन ने एक बार फिर अपने सुरों का जादू बिखेरते हुए चंडीगढ़ में परफॉर्म किया। इसी के साथ बहुप्रतीक्षित ‘शाम-ए-महफ़िल 2026’ टूर की शानदार शुरुआत हुई।

 

PunjabKesari

ग़ज़लों की timeless खूबसूरती को आधुनिक और soulful अंदाज़ में पेश करने के लिए पहचाने जाने वाले पापोन ने इस शाम को भावनाओं, शायरी और दिल को छू लेने वाली धुनों से खास बना दिया। चंडीगढ़ के दर्शकों ने एक ऐसी intimate musical evening का अनुभव किया, जहां क्लासिक ग़ज़लों का मेल contemporary soundscape के साथ देखने को मिला और हर श्रोता इस जादुई महफ़िल में खो गया।

 

पिछले संस्करण की जबरदस्त सफलता के बाद अब ‘शाम-ए-महफ़िल 2026’ इस गर्मियों में पूरे भारत के संगीत प्रेमियों तक पहुंचेगा। टूर के आगामी शहरों में अहमदाबाद, लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद और इंदौर शामिल हैं।

 

PunjabKesari

इस उत्साह को और बढ़ाते हुए पापोन जल्द ही अपने आगामी ग़ज़ल एल्बम के साथ भी दर्शकों के बीच आने वाले हैं, जिसके जरिए वह इस timeless संगीत शैली को contemporary और global पहचान देने की अपनी सोच को आगे बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

बचपन की अनदेखी तस्वीर शेयर कर भावुक हुईं शबाना आजमी, फैंस बोले- ‘कितनी प्यारी थीं आप...'

सलमान खान के घर के नीचे दिखा 5 फीट लंबा सांप, गैलेक्सी अपार्टमेंट में मचा हड़कंप


Content Editor

Jyotsna Rawat

सबसे ज्यादा पढ़े गए