शेफाली जरीवाला की यादों में फिर खोए पराग त्यागी:पत्नी के नाम लगाए पेड़, सिंबा संग पूरा कर रहे हैं एक्ट्रेस का हर सपना

Friday, Jul 11, 2025-03:10 PM (IST)

मुंबई: 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 27 जून को शेफाली कार्डियक अरेस्ट के चलते मौत हो गई। एक्ट्रेस के इस आकस्मिक निधन से सेलेब्स, फैंस और परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई थी। शेफाली जरीवाला के निधन से उनके पति पराग त्यागी बुरी तरह टूट गए हैं। अब पराग त्यागी अपनी पत्नी की यादों के सहारे धीरे धीरे उभर रहे हैं।

PunjabKesari

पराग वो सब कर रहे हैं जो शेफाली को पसंद था। गरीबों की मदद से लेकर प्राकृति के लिए शेफाली के प्यार तक...एक्ट्रेस की हर प्यारी यादों को अब वो अपने पेट सिंबा के साथ संजो रहे हैं। अब पराग ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर करते हुए दिखाया कि वो कैसे शेफाली जरीवाला की इच्छा के चलते पेड़ पौधे लगा रहे हैं।  पराग के साथ वीडियो में डॉग सिंबा भी नजर आया जो प्लांट लगाने में मदद कर रहा है। इंटरनेट पर वीडियो आग की तरह वायरल हो रही है।

PunjabKesari

 

कैप्शन में एक्टर ने लिखा- 'परी को हमेशा से प्रकृति से प्यार रहा है और वह हमेशा दुनिया से मिले प्यार को वापस देना चाहती थी। प्यार लौटाने की दिशा में पहला कदम है, पेड़ लगाना। आप सभी का शुक्रिया, हमेशा उसे इतना प्यार और समर्थन देने के लिए और वह आप सभी अद्भुत आत्माओं को प्यार लौटाने के लिए मौजूद है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Parag Tyagi (@paragtyagi)

बता दें पराग शेफाली से बेहद ही प्यार करते थे उनके लिए वो परी थी। 42 वर्षीय शेफाली जरीवाला ने साल 2014 में पराग त्यागी संग दूसरी शादी की थी। दोनों की शादीशुदा जिंदगी काफी अच्छी बीत रही थी लेकिन किस्मत के आगे शेफाली ने हार मान ली।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News