देवियों के कपड़े बदलने के लिए आदमियों पर सवाल उठाने को लेकर पवित्रा पुनिया पर भड़के पारस छाबड़ा, बोले-''जो गंद भरा...

Saturday, Jun 28, 2025-02:32 PM (IST)


मुंबई:एक्टर पारस छाबड़ा का माहिरा शर्मा से अफेयर के पहले पवित्रा पुनिया संग रिलेशनशिप था।  इनकी उम्र में 7 साल का अंतर था। एक्टर से एक्ट्रेस सात साल बड़ी थीं। हालांकि कुछ समय बाद इनका ब्रेकअप हो गया और दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। अब दोनों अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं और आध्यात्म की राह पर निकल गए हैं। हाल ही में पारस छाबड़ा अपनी एक्स पवित्रा पुनिया पर भड़के। दरअसल, पवित्रा पुनिया ने एक इंटरव्यू में देवियों के वस्त्र, पुजारियों द्वारा बदलने पर आपत्ति जताई थी। अब एक्टर ने उन्हें अच्छे से समझा दिया। 

PunjabKesari

 


पारस छाबड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह माथे पर पीला चंदन लगाए नजर आ रहे हैं और बिना पवित्रा पुनिया का नाम लिए बगैर कह रहे हैं- 'थोड़े दिन पहले एक रील देखी थी,जहां पर उड़ते-उड़ते ये बात आई कि जो मंदिरों में देवियों की जो मूर्ति होती है उनको पुजारी, मर्द लोग क्यों तैयार करते हैं वो श्रृंगार क्यों करते हैं। उनको नहीं करना चाहिए। तो आप ये राधा रानी का श्रीविगृह देखिए। ऐसा क्या है इनके श्रीविगृह में जो कि एक मर्द को सोचना चाहिए कि मैं अपनी देवी, अपने भगवान को तैयार नहीं कर सकता। कर सकता हूं न? कपड़े तो पहने हुए हैं पूरा शृंगार हुआ है। ये तो जब हम अपने घर में रखते हैं या मंदिर में रखते हैं तो सारी मूर्तियों पर कपड़े पहले से ही होते हैं। उन पर अलग शृंगार करके उनको और सुंदर बनाया जाता है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Paras Chhabra (@paraschhabra)


पारस छाबड़ा ने आगे कहा- 'अब मेरी राधा रानी और प्यारे जी बहुत सुंदर हैं लेकिन उनको कपड़े पहनाकर और सुंदर बनाया जाता है। जिससे हमारे घर में एक पॉजिटिव वाइब रहे और आपका चिंतन, खुद का चिंतन भी इन्हीं की ओर बना रहे कि मैंने तैयार किया था। बहुत सुंदर लग रहे थे। बड़ी सुंदर लग रही हैं न। तो ये भाव है। और जिसका भाव अच्छा होता है वो तो शृंगार करेगा पहली बात। अगर किसी के अंदर भाव ही नहीं है तो वो शृंगार करेगा ही नहीं। और अगर किसी का भाव अपने भगवान के प्रति कुछ गलत आ रहा है, तो वो फिर बेकार की बात है। फिर उस इंसान को सबसे पहले सत्संग सुनना चाहिए। अपनी बुद्धि में जो गंद भरा हुआ है, उसको निकालना चाहिए। उसके बाद ऐसी बातें करनी चाहिए। और एक और बात। जब ये मूर्ति कोई बनाता है तो वो कौन बनाता है? एक मर्द ही बनाता है। तो ऐसा नहीं है कि हम किसी के भाव को गलत बोलें। भगवान सिर्फ भाव देखते हैं, प्यार देखते हैं, बस इतनी सी बात है। तो अब हम अपने राधा रानी को तैयार करेंगे।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BeBlunt with KKay (@beblunt_podcast)

बता दें कि पवित्रा पुनिया ने 'बीब्लंट पॉडकास्ट' में कहा था, 'मैं वो औरत हूं,जो इस चीज के भी खिलाफ है कि मंदिरों में माता की मूर्ति जहां पर होती है, जहां-जहां देवी का रूप है, उसके कपड़े एक आदमी कैसे चेंज कर सकता है। तुमको किसने हक दिया है। तुम पूजा करो उसकी। पंडित हो, पुजारी हो। साधू हो। करो। पर तुम्हें उसके कपड़े बदलने का हक किसने दिया? माना वो भगवान है। लेकिन तुम शायद भूल गए कि जब अंदर माता पार्वती नहा रही थीं और गणेश भगवान बाहर थे तो उन्होंने उनको सुरक्षा के लिए रखा था कि देखना कोई आए न। शिवजी को भी नहीं जाने दिया था तो तुम कौन हो?'


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News