पति राघव संग थाईलैंड में शादी अटेंड करने पहुंची परिणीति चोपड़ा, बैंकॉक में बिताए फुर्सत के पल, शेयर की तस्वीरें
Sunday, Mar 15, 2026-01:56 PM (IST)
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बेटे के जन्म के बाद उसकी परवरिश और अपनी फैमिली पर ध्यान दे रही हैं। उन्हें अक्सर बेटे नीर और पति राघव चड्ढा संग क्वालिटी टाइम स्पैंड करते देखा जाता है। वहीं, हाल ही में परिणीति अपने पति संग थाईलैंड में एक पारिवारिक शादी में शामिल होने पहुंची। इस दौरान उन्होंने सिर्फ शादी के कार्यक्रमों का हिस्सा लिया, बल्कि बैंकॉक में कुछ फुर्सत के पल भी बिताए। कपल की इस यात्रा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

थाईलैंड ट्रिप की झलकियां शेयर कीं
परिणीति चोपड़ा ने अपनी छुट्टियों और शादी समारोह की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं। तस्वीरों में दोनों बेहद खुश और रिलैक्स नजर आ रहे हैं।

एक तस्वीर में परिणीति और राघव रंग-बिरंगे बैकग्राउंड के सामने पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों का स्टाइलिश अंदाज भी देखने लायक है।

परिणीति द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में एक खास फोटो भी है, जिसमें वह राघव चड्ढा और उनकी मां के साथ नजर आ रही हैं। इससे साफ है कि इस यात्रा के दौरान कपल ने परिवार के साथ भी अच्छा समय बिताया।

कपल ने घूमने-फिरने के साथ वहां के खाने का भी आनंद लिया और फिर शादी के कार्यक्रमों में शामिल हुए।
राघव चड्ढा ने भी शेयर की तस्वीरें
परिणीति के बाद राघव चड्ढा ने भी अपनी इस यात्रा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि परिणीति ने पहले तस्वीरें पोस्ट कर दी थीं, लेकिन उनके फोन में कुछ और अच्छी तस्वीरें थीं, इसलिए वह दूसरा हिस्सा शेयर कर रहे हैं।

राघव द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में कपल कभी वेस्टर्न आउटफिट में तो कभी पारंपरिक परिधानों में नजर आ रहा है। हर तस्वीर में दोनों का स्टाइल और केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है।
बता दें, परिणीति और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर, 2023 को राजस्थान के उदयपुर स्थित लीला पैलेस होटल में शादी रचाई थी। इस शादी में मनोरंजन जगत और राजनेताओं के साथ-साथ करीबी दोस्त और परिवार के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए थे। वहीं, शादी के 2 साल बाद परिणीति ने 19 अक्टूबर, 2025 को बेटे को दिया था, जो अब करीब
5 महीने का हो गया है।
