''मां गंगा'' की भक्ति में डूबी परिणीति: वाराणसी में राघव चड्ढा संग की आरती, भजनों में लीन दिखे मिस्टर एंड मिसेज चड्ढा

Monday, Nov 11, 2024-11:56 AM (IST)

मुंबई: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और अपने पति राघव चड्ढा संग रविवार को वाराणसी पहुंचीं। यहां उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की आरती में शिरकत की। गंगा आरती के दौरान दोनों भक्ति में लीन दिखाई दिए।

PunjabKesari

इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।  आध्यात्मिक दर्शन के लिए परिणीति ने हरे रंग की ड्रेस चुनी, जबकि राघव सफेद कुर्ता पायजामा में नजर आए।  आरती करने के अलावा दोनों ने वहीं बैठकर आरती भी देखी। 

PunjabKesari

इससे पहले  राघव चड्ढा और  परिणीति चोपड़ा के घर पहुंचकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने उन्हें आशीर्वाद दिया था। राघव और उनकी पत्नी परिणीति ने अपने निवास पर एक भव्य पूजा का आयोजन किया जबकि जगद्गुरु ने समारोह की अध्यक्षता की और बाद में पूरे परिवार को आशीर्वाद दिया। 

PunjabKesari


 राघव चड्ढा और  परिणीति चोपड़ा पिछले साल राजस्थान के उदयपुर में लीला पैलेस होटल में विवाह बंधन में बंधे थे। उनके भव्य विवाह समारोह में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे।इसके अलावा मनोरंजन उद्योग और राजनीति की दिग्गज हस्तियां उनकी डेस्टिनेशन वेडिंग में शामिल हुईं थीं। 

PunjabKesari


वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति आखिरी बार 'अमर सिंह चमकीला' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने दिलजीत दोसांझ के साथ काम किया था। इम्तियाज अली की निर्देशित यह फिल्म इसी साल मार्च में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

 


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raghav Chadha (@raghav_chadhafan)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raghav Chadha (@raghav_chadhafan)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raghav Chadha (@raghav_chadhafan)

 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News