बेटे के जन्म के बाद काम पर लौटीं परिणीति चोपड़ा, चेहरे पर ब्लैक गॉग्लस लगाए ग्रे ड्रेस में दिखा एलिगेंड लुक

Tuesday, Mar 17, 2026-11:00 AM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा मां बनने के बाद से फिल्मों से दूर हैं और उन्हें अक्सर फैमिली के साथ एंजॉय करते देखा जाता है। इसी बीच हाल ही में इस एक्ट्रेस को बीते दिन मुंबई के अंधेरी इलाके में स्पॉट किया गया, जहां उनका बेहद स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट अंदाज देखने को मिला। मां बनने के बाद परिणीति की पर्सनैलिटी में एक नया ग्लो देखने को मिला, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। उनका यह लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 PunjabKesari
लुक की बात करें तो इस दौरान परिणीति चोपड़ा ग्रे कलर की लॉन्ग कोट-स्टाइल ड्रेस पहने नजर आईं। आउटफिट का डिजाइन काफी स्लीक और मिनिमल है, लेकिन इसकी फिटिंग और कट ने उनके पूरे लुक को बेहद एलिगेंट बना दिया। सादगी के साथ स्टाइल को कैरी करने का उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

PunjabKesari


अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए परिणीति ने छोटे ब्लैक सनग्लासेस लगाए और बालों को खुले रखा। इससे उनका लुक और भी सॉफ्ट और फ्रेश दिखा।

PunjabKesari

 

वहीं मेकअप की बात करें तो उन्होंने बहुत हल्का और नेचुरल मेकअप चुना, जिससे उनका चेहरा ग्लोइंग नजर रहा है।

PunjabKesari
 
एक्ट्रेस ने अपने इस आउटफिट के साथ ब्लैक कलर की हाई हील्स पहनी। सिंपल लेकिन स्टाइलिश फुटवियर ने उनके पूरे लुक को और ज्यादा स्मार्ट बना दिया।

PunjabKesari

परिणीति का कॉन्फिडेंट अंदाज, उनका चलने का स्टाइल और चेहरे पर स्माइल-इन सबने उनके लुक को और भी खास बना दिया। यही वजह है कि उनका यह अपीयरेंस सोशल मीडिया पर छा गया है।

PunjabKesari

खास बात यह है कि मां बनने के बाद परिणीति चोपड़ा एक बार फिर काम पर लौट आई हैं और अपने स्टाइलिश अंदाज से सबका ध्यान खींच रही हैं।
 PunjabKesari
  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News