एक ही दिन में तीन अलग-अलग लुक्स में नजर आईं पेरिस हिल्टन, फ्लोरल आउटफिट्स में दिखा बेहद स्टाइलिश अंदाज
Thursday, Jan 29, 2026-06:04 PM (IST)
न्यूयॉर्क. हॉलीवुड स्टार पेरिस हिल्टन अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते बुधवार मानो एक्ट्रेस समय से पहले ही वसंत का स्वागत करती नजर आईं। 44 वर्षीय पेरिस हिल्टन को बीते दिन न्यूयॉर्क सिटी में स्पॉट किया गया, जहां वह एक ही दिन में तीन अलग-अलग फ्लोरल आउटफिट्स में बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। उनके इन लुक्स ने स्प्रिंग वाइब्स बिखेर दीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

दरअसल, पेरिस इन दिनों काफी व्यस्त हैं। वह अपनी नई डॉक्यूमेंट्री “Infinite Icon: A Visual Memoir” के प्रमोशन के सिलसिले में कई टॉक शोज़ में दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान उनके फैशनेबल लुक्स ने लोगों का ध्यान खींच लिया।

पेरिस का एक लुक ब्लैक गाउन में देखने को मिला, जिस पर ब्राइट पिंक फ्लोरल प्रिंट था।

इस आउटफिट के साथ उन्होंने बेबी पिंक कलर का फजी कोट कैरी किया, जो उनके पूरे लुक को और भी खास बना रहा था। इस स्टाइल को उन्होंने व्हाइट फ्रेम सनग्लासेस और डायमंड ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया।

वहीं, उनका दूसरा लुक भी काफी आकर्षक था। इस बार पेरिस ने फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाली क्रॉप्ड ब्लू जैकेट पहनी, जिसे उन्होंने ब्राइट कलर की लंबी स्कर्ट के साथ स्टाइल किया। इसके ऊपर उन्होंने फर कॉलर वाला ब्लैक लेदर कोट कैरी किया, जो उनके लुक में ग्लैमर का तड़का लगा रहा था।

जबकि तीसरे लुक में वह फ्लोरल प्रिंट पैंट टॉप में नजर आई, जिसके ऊपर से उन्होंने ब्लैक कलर का लॉन्ग कोट कैरी किया। तीनों ही अवतार में वह काफी ग्लैरस और अट्रैक्टिव दिखीं। फैंस को भी पेरिस का ये लुक काफी पसंद आ रहा है।
